Home Blog Page 5014

चश्मा पहना भेड़िया होगा फीफा फुटबाल विश्वकप शुभंकर

ruussian football fans choose zabivaka the wolf as mascot for world cup 2018
ruussian football fans choose zabivaka the wolf as mascot for world cup 2018

नई दिल्ली। रूस में वर्ष 2018 में होने वाले फीफा फुटबाल विश्वकप के लिए शुभंकर के तौर पर चश्मा पहने भेड़ियो को चुना गया है।

पुष्य नक्षत्र पर दो दिन का सर्वार्थ सिद्धि महायोग

two day Sarvartha maha siddhi yoga on Pushya Nakshatra
two day Sarvartha maha siddhi yoga on Pushya Nakshatra

जोधपुर। पुष्य नक्षत्र के शुभ योग पर शनिवार से शहरवासी खरीदारी के लिए निकल पडे। शनिवार को शहर के सभी बाजारों में खासी भीड़ दिखी।

मोसुल पर हमले की तैयारी, 20 किमी. दूर अमेरिकी सेना

US army close in on mosul after making quick gains
US army close in on mosul after making quick gains

क्वारा। इराक की सेना ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के कब्जे में लंबे समय से रहे क्वाराकोश पर हमला बोला। कभी इस शहर में अच्छी-खासी ईसाई आबादी होती थी। यह शहर इराक में आईएस के अंतिम गढ़ मोसुल पहुंचने के लिए अहम कड़ी है।

जानें अपना शनिवार का राशिफल और शुभ संयोग

Sunday horoscopes and auspicious coincidence
Sunday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
पुष्य नक्षत्र रात्रि 01.56 तक
मूल प्रारंभ रात्रि 01.56, राधा जयंती, शनि योग रात्रि 01.56 तक, प्रसूति स्नान, वाहन क्रय मुहूर्त

विकिलीक्स ने बराक ओबामा के निजी ई-मेल सार्वजनिक किए

WikiLeaks said US President Barack Obama's personal e-mail made public
WikiLeaks said US President Barack Obama’s personal e-mail made public

वाशिंगटन। विकिलीक्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के निजी ई-मेल का खुलासा किया है, जिसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी को एक बार फिर शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। विकिलीक्स ने गुरुवार को ट्वीट किया, “विकिलिक्स ने गुप्त पतों के माध्यम से भेजे गए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ई-मेल की पहली खेप का खुलासा कर दिया है।”

ट्वीट के अंदाज से लगता है कि ओबामा के और भी निजी संपर्कों का खुलासा किया जाएगा। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, विकिलीक्स ने सात संदेशों को प्रकाशित किया है, जिसमें एक ई-मेल एड्रेस कथित तौर पर commander-in-cheif:[email protected] है।

ई-मेल की एक कनवर्सेशन 4 नवंबर, 2008 की है जिस दिन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव था। ओबामा की ट्रांजिशन टीम के को-प्रेसिडेंट जॉन पोडेस्टा ने ओबामा से रिक्वेस्ट की है कि वह वर्ल्ड फाइनेंशियल क्राइसिस पर 15 नवंबर को जी-20 मीटिंग का इंविटेशन एक्सेप्ट न करें और यदि अपना कार्यकाल पूरा कर रहे राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, ओबामा के आधिकारिक रूप से निर्वाचित होने के बाद रात को उन्हें आमंत्रित करते हैं, तो भी उन्हें इस सम्मेलन में नहीं जाना चाहिए।

पोडेस्टा ने कहा, “हो सकता है कि राष्ट्रपति जॉर्ज बुश यह मुद्दा रात को आपके समक्ष उठाएं। मैं चाहता हूं कि आप इस बात को लेकर सतर्क रहें कि यह आपके लिए एकमत से की गई सिफारिश है कि आप उस बैठक में हिस्सा न लें।” इसके बाद वाशिंगटन में जब जी-20 की बैठक हुई थी, तब उसमें ओबामा नहीं गए थे।

ओबामा के इस कथित इमेल आईडी पर गुरुवार को एक ई-मेल भेजा गया, जो वापस नहीं आया, जिसका मतलब यह है कि यह अकाउंट अभी भी एक्टिव हो सकता है। व्हाइट हाउस ने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इन्कार कर दिया है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के ई-मेल्स को सार्वजनिक करने के पीछे रूस की साजिश है। ओबामा के ई-मेल पोडेस्टा के हैक हुए लगभग 23,000 ई-मेल में से हैं। वर्तमान में पोडेस्टा हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान की प्रमुख हैं।