Home Blog Page 5015

‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज होने का रास्ता साफ़, मनसे ने लिया विरोध वापस

MNS ends protests against Ae Dil hai mushkil, Raj Thackeray demands makers donate Rs 5 crore to army welfare fund
MNS ends protests against Ae Dil hai mushkil, Raj Thackeray demands makers donate Rs 5 crore to army welfare fund

मुंबई। पाकिस्तानी कलाकारों के साथ मिलकर बनाई गई फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की सारी मुश्किलें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने शासकीय निवास वर्षा बंगले पर बुलाकर हटा दी है।

महिंद्रा ने लांच की E20 Plus इलेक्ट्रिक कार, कीमत 8.46 लाख तक

Mahindra e2o Plus electric car launched in India
Mahindra e2o Plus electric car launched in India

नई दिल्ली । महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की श्रेणी का विस्तार करते हुए छोटी कार ई20 प्लस लांच की है। इसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 5.46 लाख रूपये से 8.46 लाख रूपये तक है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘भारत में एकीकृत और इलेक्ट्रिक गतिशीलता समाधान प्रदान करने में कंपनी अग्रणी रही है और हमारा प्रयास है कि हर श्रेणी में अधिक प्रयोग किए जा सकने वाले इलैक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करें।’ उन्होंने कहा कि कंपनी की ई-वाहन श्रेणी में और विस्तार करने की योजना है।

कंपनी ने बाजार में ई20 प्लस के शुरूआती संस्करण पी2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसके पी4, पी6 और पी8 संस्करण की कीमत 5.46 लाख रूपये से 8.46 लाख रूपये के बीच है। यह वाहन एक बार चार्ज किए जाने के बाद 140 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार को पा सकता है। कंपनी ने ई-तकनीक पर 800 करोड़ रूपये का निवेश किया है और अभी वह ई20, ई-वेरिटो और ई-सुप्रो की बिक्री करती है।

पंजाबी के मशहूर कॉमेडियन मेहर मित्तल का निधन

famous Punjabi  comedian Mehar Mittal died
famous Punjabi comedian Mehar Mittal died

चंडीगढ़। पंजाबी के मशहूर कॉमेडियन मेहर मित्तल का आज निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मेहर मित्तल को पंजाबी सिनेमा में कॉमेडी का जनक कहा जाता है।

पनामागेट पर नवाज शरीफ के खिलाफ सुनवाई 1 नवंबर को

pakistan : SC fixes Panama papers case hearing for November 1
pakistan : SC fixes Panama papers case hearing for November 1

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर लीक मामले की सुनवाई की तारीख 1 नवंबर तय की है।

गोवा को फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी को मिली हरी झंडी

0
Goa to host the World Cup FIFA U-17 cleared
Goa to host the World Cup FIFA U-17 cleared

फर्तोडा। गोवा अब कोच्चि और नवी मुंबई के साथ अगले साल होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी का स्थल होगा।

गोवा को मेजबानी के लिये आज फुटबाल की विश्व संस्था के उच्च स्तरीय दल से हरी झंडी मिल गयी। फीफा के 13 सदस्यीय दल ने स्थानीय आयोजन समिति :एलओसी: के साथ मिलकर मुआयना किया कि गोवा 2017 फीफा अंडर-17 विश्व कप के मैचों की मेजबानी और ट्रेनिंग सत्र के लिये तैयार है या नहीं।

इस दौरे के बाद एलओसी और फीफा के विशेषज्ञों ने काम पर संतोष व्यक्त की जिससे गोवा इसकी मेजबानी के लिये कोच्चि और नवी मुंबई के साथ तीसरा स्थल बन गया।