Home Blog Page 5033

भाजपा का ध्येय है दगाबाज फौज इकट्ठा करना : राज बब्बर

her family has a history of switching sides : raj babbar attacks Rita Bahuguna Joshi
her family has a history of switching sides : raj babbar attacks Rita Bahuguna Joshi

नई दिल्ली। कई दशकों से उत्तर-प्रदेश में कांग्रेस की कद्दावर नेता रीता रही बहुगुणा जोशी के गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने इसे भाजपा द्वारा दगाबाज फौज इकट्ठा किया जाना करार दिया है।

रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि पार्टी का एक ध्येय है दगाबाज फौज इकट्ठा करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि रीता बहुगुणा जोशी ने अपनी वजनदार पार्टी की अध्यक्ष रहने के नाते अपने वजन का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी इतिहास की प्राध्यापक रही हैं, उनके परिवार के इतिहास ही पार्टी बदलना है। वह अगले चुनाव में किसी और पार्टी के मंच पर नजर आ सकती है।

राज बब्बर ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी ने पार्टी नेतृत्व को बताया था कि वह बीमार हैं। वह इतनी तो समझदार होंगी कि जब इनके भाई के जाने से उत्तराखंड पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता तो उनके जाने से भी नहीं पड़ेगा।

वहीं कांग्रेस छोड़ने पर रीता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद से लड़ने का बीड़ा उठाया है। कांग्रेस पार्टी सरकार और सेना का साथ देने की बजाय आलोचना करने लगी। ऐसा लगता है कि लोकसभा चुनाव के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने सबक नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के पास थी, जब तक सब ठीक था। राहुल गांधी के हाथ में कमान आने के बाद पार्टी आगे नहीं बढ़ पा रही है।
रीता बहुगुणा ने कहा कि मैं आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुई हूं।

लंबे विचार के बाद मैंने यह फैसला किया है। करीब 24 वर्ष मैंने कांग्रेस में गुजारे, बीच में कुछ समय जरूर एसपी में रही। भाजपा में आने का फैसला मैंने काफी सोच-समझकर लिया है। मेरे लिए यह फैसला आसान नहीं था।

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को देश की सेना के साथ-साथ सरकार की भी उपलब्धि बताया। रीता ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ही सर्जिकल स्ट्राइक को स्वीकार नहीं करते हुए प्रमाण मांग रही है, ऐसे में देश की प्रतिष्ठा विदेशों में प्रभावित हुई है।

रीता बहुगुणा जोशी के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें बीते कुछ दिनों से लगाई जा रही थीं और उसपर मुहर लग गई। बीते चंद महीनों में यूपी में कांग्रेस के भीतर जिस तेज़ी से पार्टी की रणनीति बदली है और इस पूरे जोड़-तोड़ के समीकरण में रीता बहुगुणा जोशी हाशिए पर चली गई थीं, ऐसे में उनके लिए पार्टी का छोड़ना ही एक विकल्प बचा था।

https://www.sabguru.com/congress-veteran-leader-rita-bahuguna-joshi-joins-bjp-attacks-rahul-gandhi/

https://www.sabguru.com/congress-veteran-rita-bahuguna-joins-bjp-in-presence-of-shah/

राहुल गांधी का नेतृत्व कांग्रेस में किसी को मंजूर नहीं : रीता बहुगुणा जोशी

congress veteran leader Rita Bahuguna Joshi joins bjp, attacks Rahul Gandhi
congress veteran leader Rita Bahuguna Joshi joins bjp, attacks Rahul Gandhi

दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस पार्टी छोड़कर गुरूवार को भाजपा में शामिल होने के बाद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी का नेतृत्व किसी को स्वीकार्य नहीं है। राहुल ने दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया है।

सर्दी की दस्तक के साथ ही चंदन चोर हुए सक्रिय

chandan tree cut and stole from gandhi park sirohi
chandan tree cut and stole from gandhi park sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सर्दियों की दस्तक के साथ ही जिला मुख्यालय पर चंदन चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। तीन बत्ती चौराहे पर स्थित गांधी उद्यान से बुधवार मध्यरात्रि को चंदन चोर चंदन के दो पेड काटकर ले गए। इसमें से एक पेड तो मुख्य मार्ग की तरफ ही था।

sandalwood artice
sandalwood article

-मैसूर  का है पर उससे अलग है सिरोही का चंदन  
सिरोही में रियासत काल में मैसूर से लाकर चंदन के पेड़ लगाए गए थे। इस चंदन में मैसूर चंदन की तरह खुशबु तो नहीं है, लेकिन इसे बोला चंदन ही जाता है। इसका इस्तेमाल पूजा में नहीं होता, लेकिन खिलौने आदि बनाने में किया जाता है। सिरोही से काटे जाने वाले चंदन के पेड़ों को उदपयुर जिले में चंदन के खिलौने व अन्य आर्टिकल बनाने के काम में लिया जाता है।
-आसानी से ले जाते है पेड़
दरअसल, इस चंदन के पेड़ के तने का मध्यभाग ही खिलौने बनाने के काम में आता है। ऐसे में चंदन चोर पूरे पेड़ को काटते तो हैं, लेकिन मौके पर ही इसके तने को फाडक़र इसका मध्य भाग निकाल लेते हैं, इसे आसानी से किसी थैले में डाला जा सकता है।

जिससे पकड में आना भी मुश्किल है। गांधी पार्क में काटे गए चंदन के पेड़ की एक ही शाखा को काटा गया। दूसरी शाखा जो पतली थी और उसमें जायलम निकलने की संभावना नहीं थी, उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया। ताकि भविष्य में जब यह मोटा होकर पक जाएगा तो इस पर भी यह चोर हाथ मार सकें।

शिवाकाशी में पटाखा गोदाम में आग, 9 मरे, 15 घायल

 9 killed, 15 wounded in fire accident at Sivakasi cracker godown in Tamil Nadu
9 killed, 15 wounded in fire accident at Sivakasi cracker godown in Tamil Nadu

शिवकाशी। तमिलनाडु के शिवाकाशी में एक पटाखा गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस आग में 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।

आदिवासी नाबालिग लडकी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट

two arrested for gangraping Tribal minor girl in Pakur district of Jharkhand
two arrested for gangraping Tribal minor girl in Pakur district of Jharkhand

पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दीपक हेम्ब्रम और अनिल मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।