Home Blog Page 5064

लोढ़ा कमेटी का मामला: अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

0
Anurag Thakur gave an affidavit in the Supreme Court
Anurag Thakur gave an affidavit in the Supreme Court

नई दिल्ली। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के मामले में सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। ठाकुर ने अपने हलफनामे में कहा, ‘पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने उनके द्वारा लिए गए स्टैंड के बारे में मुझे बताया था, मामला कोर्ट में लंबित था और इस पर फैसला नहीं आया था।’

बीसीसीआई और लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को लागू करने में गतिरोध जारी है। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने आईसीसी सीईओ से यह कहने को कहा था कि बीसीसीआई के कामकाज में लोढ़ा समिति की सिफारिशें सरकारी दखल के समकक्ष हैं। ठाकुर ने सात अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट से मिले निर्देश के बाद सोमवार को निजी हलफनामा दाखिल किया।

ठाकुर ने कहा कि उस समय बीसीसीआई अध्यक्ष रहे शशांक मनोहर ने कार्यसमिति में सीएजी प्रतिनिधि को सरकारी दखल के समकक्ष बताया था। छह और सात अक्टूबर को आईसीसी के गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई थी।

क्या है मामला
दिल्ली पुलिस ने 2013 में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल के तीन खिलाड़ियों को मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ गुरुनाथ मयप्पन की भी गिरफ्तारी हुई। मयप्पन तत्कालीन बीसीसीआई प्रेसिडेंट एन. श्रीनिवासन के दामाद हैं। इस मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस मुकुल मुद्गल के नेतृत्व में मुद्गल कमेटी बनाई। 2014 में जस्टिस मुद्गल ने बीसीसीआई में सुधार की बात अपने रिपोर्ट में कही थी।

महिला के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी से गैरेज संचालक ने की सुसाइड

garage owner commits suicide by hanging in indore
garage owner commits suicide by hanging in indore

इंदौर। गैरेज संचालक को एक महिला आए दिन झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी जिससे तनाव में आकर व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जियो ने दी वोडाफोन और आइडिया को चेतावनी

0
jio said Vodafone and Idea alert
jio said Vodafone and Idea alert

नई दिल्ली। रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर पर आरोप लगाया है कि वह उसे पर्याप्त पॉइंट्स ऑफ इंटरकनेक्शन (POI) नहीं दे रही हैं और इस तरह नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। जियो ने कहा है कि इसके कारण कॉल फेल होने के मामले सामने आ रहे हैं। उसने अपनी इन बड़ी प्रतिद्वंद्वियों को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।

दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा सेवा गुणवत्ता मुद्दों के समाधान के लिए दूरसंचार कंपनियों को 7 अक्टूबर को जारी निर्देशों का जिक्र करते हुए मुकेश अंबानी ने वोडाफोन और आइडिया को अलग से पत्र लिखा और पर्याप्त इंटरकनेक्शन पोर्ट जारी करने को कहा है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 17 अक्टूबर 2016 को मोबाइल कंपनियों को मामले को सुलझाने को कहा था ताकि ग्राहकों को खराब सेवा नहीं मिले।

जियो ने बताया कि वोडाफोन के नेटवर्क पर कॉल फेल होने की औसत दर 63 पर्सेंट और आइडिया सेल्युलर के नेटवर्क पर 44 पर्सेंट है। जियो ने लेटर में यह भी लिखा है कि “कई लाइसेंस्ड सर्विस एरिया में पीक आवर्स में रिलायंस जियो इंफोकॉम के मामले में कॉल करने की कोशिशों का प्रतिशत और POI कंजेशन अब भी ज्यादा है।”

बता दें कि जियो ने यह लेटर ट्राई और टेलीकॉम सेक्रटरी को भी भेजे हैं। जियो ने कहा है कि उसने अपने 5 करोड़ सब्सक्राइबर्स को सपोर्ट देने के लिए सितंबर 2016 तक POI मुहैया कराने की मांग की थी, लेकिन मौजूदा सर्विस ऑपरेटरों ने इस डेडलाइन तक कोई कदम नहीं उठाया। उसने दोनों टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि उसकी जरूरत के मुताबिक POI तुरंत रिलीज किया जाए।

आपको बता दे कि देश की टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से अतिरिक्त पॉइंट्स ऑफ इंटरकनेक्शन मिलने के बाद कॉल्स फेल होने की दर में अब काफी गिरावट आई है। जहां जियो और एयरटेल के बीच डेली कॉल्स फेल्योर 23 सितंबर को 73 फीसदी पर थाए जो अब घटकर 56 फीसदी पर आ गया है। वही दूसरी तरफ देश की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर आइडिया सेलुलर के साथ यह आंकड़ा पहले के 75 फीसदी से घटकर अब 62 फीसदी पर आ गया है। हालांकि देश की दूसरी दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन की स्थिति में ज्यादा कुछ सुधार देखने को नही मिला है। और जानकारी के मुताबिक वोडाफोन इंडिया के कॉल फेल्योर का स्तर जो पहले 83.5 फीसदी पर था वह अब घटकर 75 फीसदी ही रह गया है।

पाकिस्तान का एक सूत्री एजेंडा भारत में आंतक बढ़ाना : राजनाथ सिंह

pakistan has adopted terrorism as state policy says Rajnath Singh
pakistan has adopted terrorism as state policy says Rajnath Singh

चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की पूरी ताकत भारत में आतंकवाद तथा आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में लग रही है।

भाजपा नेता सचिन शेलके की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

BJP leader Sachin Shelke shot, brutally hacked to death near pune
BJP leader Sachin Shelke shot, brutally hacked to death near pune

मुंबई। भाजपा नेता सचिन शेलके की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या किए जाने के आरोप में पुलिस ने तथाकथित चार हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।