Home Blog Page 5063

डेमेन्सिया पर आधारित फिल्म ‘लाइफ फ्लोज ऑन’ इसी सप्ताह रिलीज होगी

film on Dementia 'Life Flows On' to release this week
film on Dementia ‘Life Flows On’ to release this week

इलाहाबाद। मानसिक बीमारी डेमेन्सिया पर आधारित फिल्म ‘लाइफ फ्लोज ऑन’ 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

सेंसेक्स 144 अंक गिरा, निफ्टी 8525.50 के स्तर पर बंद

Sensex down 144 points, Nifty close at 8525.50
Sensex down 144 points, Nifty close at 8525.50

मुम्बई। सप्ताह के पहले दिन की शुरआत घरेलू बाजारों के लिए गिरावट के साथ हुई है। कमजोर ग्लोबल संकेतों से आज घरेलू बाजार में कमजोरी हावी रही। सेंसेक्स 0.5 फीसदी और निफ्टी 0.75 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं। आज की गिरावट में निफ्टी ने 8550 का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया, जबकि सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा टूट गया था। आज के कारोबार में सेंसेक्स ने 27488.3 तक गोता लगाया, तो निफ्टी 8500 के बेहद करीब तक टूट गया था।

मिडकैप शेयरों और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज बिकवाली हावी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी गिरकर 13300 के नीचे बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 13100 के आसपास बंद हुआ है।

ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 2.1 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.7 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.2 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.9 फीसदी की कमजोरी आई है। बीएसई के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1.5 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.6 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बैंकिंग शेयरों में आज थोड़ी खरीदारी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 19070 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बैंक निफ्टी 19241.75 के ऊपरी तक पहुंचा था।

अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 144 अंक यानि 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 27530 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 63 अंक यानि 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 8520.4 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में जी एंटरटेनमेंट, आइडिया सेल्यूलर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, बॉश, हीरो मोटो, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और बजाज ऑटो 4.9-1.8 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एचयूएल, ओएनजीसी और एसबीआई 7-0.5 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं।

मिडकैप शेयरों में एमएंडएम फाइनेंशियल, एमआरएफ, हैवेल्स इंडिया और टाटा कम्युनिकेशंस सबसे ज्यादा 5.5-3.1 फीसदी तक कमजोर होकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में केलटन टेक, स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स, राय साहेब मिल्स, एनआईआईटी टेक और सीएट सबसे ज्यादा 13.6-6.5 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं।

दाल दर नियंत्रण प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने वापस राज्य को भेजा

maharashtra govt's Pulse rate control proposal
maharashtra govt’s Pulse rate control proposal

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाए गए दाल दर नियंत्रण प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने वापस राज्य के पास भेज दिया है, जिससे इस प्रस्ताव के लंबित रहने का संकेत मिला रहा है, वहीं त्यौहार के मौके पर दाल के भाव बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।

ब्राजील जेल में खूनी संघर्ष, 25 कैदियों की मौत, 7 कैदियों के सिर कलम

0
25 prisoners killed in Brazil prison
25 prisoners killed in Brazil prison

साओपोलो। ब्राजील की जेल में हुुए दो गुटों के खूनी संघर्ष हो गया जिसमे 25 कैदियों की मौत हो गई। इसमें 7 कैदियों के सिर को कलम कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया जबकि अन्य 7 कैदियों को जिंदा जला दिया गया। इसके अलावा अन्य कैदियों को भी बेरहमी से मारा गया है। ब्राजील के रोरेमा राज्य की बोआ विस्टा जेल में यह खूनी खेल दो गुटों में खेला गया। इस जेल में कैदियों की संख्या यहां की तादाद से कहीं अधिक है।

जानकारी के अनुसार इस खूनी संघर्ष की शुरुआत उस वक्त हुई जब एग्रीकोला डे मोंटे क्रिस्टो विंग को तोड़कर कुछ कैदी दूसरी विंग में चले गए। इन कैदियाें के पास में चाकू समेत अन्य हथियार भी थे। इस वक्त परिवार के लोगों का कैदियों से मिलने का समय था। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कैदियों से मिलने उस वक्त करीब 100 लोग वहां पर आए हुए थे। दूसरी विंग में घुसे कैदियों ने इन लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

इन कैदियों की मांग थी कि जेल में जज को बुलाया जाए। इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन कैदियों पर काबू पाने की भी कोशिश की। काफी कोशिश के बाद सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया। बंधंकों में कई महिलाएं भी थीं। अधिकारी के मुताबिक यह जेल देश की राजधानी से करीब 3400 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर वेनेजुएला और गुयाना की सीमा भी लगती है।

गौरतलब है कि ब्राजील के जेल इस तरह के खूनी संघर्ष के लिए पूरे विश्व में बदनाम हैं। साथ ही यहां के लगभग सभी जेलों में तादाद से ज्यादा कैदी हैं। कानून मंत्रालय के एक आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2014 तक यहां की जेलों में करीब 622,000 कैदी थे। इनमें से अधिकतर अश्वेत थे। ब्राजील विश्व में जेलों में बंद कैदियों की संख्या के हिसाब से चौथा देश है। अमरीका अमरीका , चीन और रूस के बाद ब्राजील का नंबर आता है। इस वर्ष मई में हुए खूनी संघर्ष में भी यहां पर 14 कैदियों की मौत हो गई थी। पिछले माह ही ब्राजील की एक जेल से करीब 200 कैदी फरार हो गए थे।

चीनी वस्तुओं का बहिष्कार, भारी नुकसान की आशंका

chinese products boycott are hitting diwali sales of across indian market
chinese products boycott are hitting diwali sales of across indian market

भोपाल/इंदौर। दीप पर्व के चलते बाजारों में अभी से ही रौनक छा गई है और अचानक भीड़ बढ़ गई है। राजधानी भोपाल, इंदौर समेत राज्य के सभी प्रमुख बाजार सज गए हैं। मॉल, शो रूम विद्युत रोशनी से चमकने लगे हैं।