Home Blog Page 5077

Air India 10 साल में पहली बार परिचालन लाभ में आई

0

Air_India

नई दिल्ली। एयर इंडिया को पिछले वित्त वर्ष में 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ हुआ। ईंधन खर्च में कमी और यात्री संख्या में बढोतरी के साथ कंपनी ने दस साल में पहली बार परिचालन लाभ दिखाया है।

वित्तीय स्थिति सुधारने में लगी इस एयरलाइन को वर्ष 2014-15 में परिचालन कार्य में 2,636 करोड़ रुपए की हानि हुई थी। इसी दौरान इसकी आय घट कर 20,526 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले 20,613 करोड़ रुपए थी।

एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने आज यहां बैठक में वित्त वर्ष 2015-16 की वित्तीय रपट को मंजूरी दी। इसमें 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ दिखाया गया है। 2007 के बाद कंपनी पहली बार परिचालन लाभ में आयी है। उसकी साल घरेलू विमानन सेवा कंपनी इंडियान एयरलाइन्स को एयर इंडिया में मिलाया गया था।

सूत्रों ने कहा कि यह सरकारी एयर लाइन इस समय कड़ी बाजार प्रतिस्पर्धा के बीच अपना कारोबार सुधार कर वित्तीय स्थिति मजबूत करने में लगी है और इसका दस साल में पहला परिचालन लाभ एक उत्साहजनक लक्षण है।

पिछले साल इसके ईंधन खर्च में 31 प्रतिशत की कमी आयी। इसके परिचालन लाभ में इसका बड़ा योगदान है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने ईंधन की दर में गिरावट का लाभ यात्रियों को भी दिया। यह तथ्य इस बात से उजागर होता है कि इस दौरान इसके टिकट औसतन 7.7 प्रतिशत सस्ते हुए।

आलोच्य अवधि में इसके यात्रियों की संख्या 1.8 करोड़ रही जो एक साल पहले की तुलना में 6.6 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2014-15 में एयर इंडिया से कुल 1.688 करोड़ यात्रियों ने सेवा ली थी। यह एयरलाइन इस समय सरकार के सहारे चल रही है जिसने इसे 30,000 करोड़ रुपए का सहायता पैकेज दे रखा है।

अजय जयराम डच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

0
Ajay Jayaram reached the semifinals of the Dutch Open
Ajay Jayaram reached the semifinals of the Dutch Open

अल्मेयर। गत चैम्पियन अजय जयराम ने डच ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां इस 55000 डालर इनामी बैडमिंटन डच ओपन ग्रां प्री प्रतियोगिता के पुरूष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

करियर में तीन बार यहां चैम्पियन बने शीर्ष वरीय जयराम ने ब्राजील के आठवें वरीय यगोर कोएल्हो डि ओलिवियेरा को 32 मिनट में 21-15 21-18 से हराया।

यह 29 वर्षीय भारतीय अगले दौर में डेनमार्क के पांचवें वरीय एंडर्स एंटोसेन से भिड़ेगा। प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने भी कल रात मिश्रित युगल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सभी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे पाक: अमेरिका

america says pak to take action to illegitimize all terrorist groups
america says pak to take action to illegitimize all terrorist groups

वॉशिंगटन। अमेरिका ने फिर पाकिस्तान से कहा है कि वह देश में पनाह देने वाले सभी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे और उसकी सरजमीन से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे सभी आतंकी समूहों को अमान्य करार दे।

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा, ‘हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह अपनी जमीन से गतिविधियों को अंजाम दे रहे सभी आतंकवादी समूहों को अमान्य करार दे और उनसे निपटने के लिए कदम उठाए।’ उन्होंने कल एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘पाकिस्तान को आतंकवादियों एवं हिंसक अतिवादियों के हाथों निस्संदेह बहुत नुकसान झेलना पड़ा है। हम आतंकवाद के इस खतरे के निपटने में पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे जो पाकिस्तान की जमीन पर पनाह पाना चाहते हैं और कभी कभी पनाह पा लेते हैं।’

टोनर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उरी में आतंकवादी हमले और फिर 28 एवं 29 सितंबर की दरम्यानी रात को नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के सात ठिकानों पर भारत के सर्जिकल हमले के बाद भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। उरी आतंकवादी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

अमेरिका ने भारत के सर्जिकल हमले को समर्थन देने का स्पष्ट संकेत देते हुए इस सप्ताह की शुरूआत में कहा था कि वह भारत के इस रख को समझता है कि उसे आतंकवादी खतरों पर सैन्य प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता है और उसने उरी हमलों को सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट मामला करार दिया था।

अमेरिका ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच हाल में बढ़े तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों से वार्ता एवं सहयोग बढ़ाने की भी अपील की थी। उसने कहा था कि उन्हें अपने विवादपूर्ण मसलों के समाधान के लिए सुलह समझौते का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

महासमुंद में महिला का अपहरण कर गैंग रेप, वीडियो बनाया

woman kidnapped and gangraped by three, made video in Mahasamund
woman kidnapped and gangraped by three, made video in Mahasamund

महासमुंद। 36 वर्षीया महिला को तीन युवकों ने कार में जबर्दस्ती बिठाते हुए सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ गैंग रेप किया।

रायपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से रेप

woman raped by youth on pretext of job in raipur
woman raped by youth on pretext of job in raipur

रायपुर। शंकरनगर वार्ड कुम्हारी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।