
सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला मुख्यालय, उपखण्ड मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालयों, पंचायतों पर जिन अधिकारियों के कारण लोगों को काम नहीं होने की प्रताडना झेलनी पड रही हैं, उन्हीं के दम पर शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद, ईएसआई एवं संसदीय सचिव मामलात विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड ने भारजा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर की शुरूआत की।