Home Headlines कार्यकर्ता वंचित वर्ग तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएंः राठौड़

कार्यकर्ता वंचित वर्ग तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएंः राठौड़

0
कार्यकर्ता वंचित वर्ग तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएंः राठौड़
bjp district meeting in mount abu
bjp district meeting in mount abu
bjp district meeting in mount abu

सबगुरु न्यूज-सिरोही। माउण्ट आबू में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में सानिध्य जिला प्रभारी व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठोड व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
जिला प्रभारी व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठोड ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पार्टी कार्यकर्ताओ के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचाने का आव्हान किया। सत्ता बनाने में संगठन के कार्यकर्ता का सबसे बडा योगदान होता है। कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक के निर्देश के अनुसार पच्चास बूथ पर एक मंडल बनाने का निर्णय लिया गया। 14 अक्टूबर से पंचायत शिविरों का आयोजन हो रहा है जिसमें जिला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहेगे।

जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि केरल में हुई राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय कार्यकारीणी की बैठक के बाद सात दिन के अंदर प्रदेश स्तरीय बैठक, प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद सात दिन के अंदर जिला स्तरीय बैठक के बाद मंडल स्तरीय बैठक करनी अनिवार्य है।

इस मौके पर जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, विधायक समाराम गरासिया, जगसीरम कोली, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, कमलेश दवे, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, यूआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी, सभापति ताराराम माली, सुरेश सिंदल, कंचन सोलंकी, खुश्बु पुरोहित, प्रघान टीपू गरासीया, पूछाराम मेघवाल, जिला महामंत्री मदनसिंह, दिनेश बिंदल, कालुराम जणवा, जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, विजय गोठवाल, दुर्गाराम गरासीया, सुनील व्यास, मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, ईश्वरचंद डागा, राजेन्द्र गोयल, अशोक रावल, नरपतसिंह राणावत, छगन घांची, प्रकाश भाटी, गणपतिंसंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमत पुरोहित, एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष धनाराम मीणा जिला मंत्री नारायणसिंह नागाणी, जयसिंह राव, हेमलता पुरोहित, पुष्पा कुंवर, भंवर परमार, खीमचंद कुमावत, जुजारसिंह ओर कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

read related news…

https://www.sabguru.com/rathod-did-another-meeting-tourism-in-mount-abu/

https://www.sabguru.com/why-bjp-block-presidents-got-anger-in-sirohi/