Home Blog Page 5104

दीपिका पादुकोण ने कहा पान मसाला के विज्ञापन में अच्छे लग रहे हैं ब्रोसनन

he still looks good : Deepika Padukone on Brosnan's pan masala ad
he still looks good : Deepika Padukone on Brosnan’s pan masala ad

नई दिल्ली। भारतीय पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए भले ही जेम्स बांड स्टार पीयर्स ब्रोसनन का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा हो लेकिन हिंदी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्हें वीडियो में अभिनेता का लुक बहुत अच्छा लग रहा है।

पाक कलाकारों की ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी : शान

We will not miss much : Shaan on ban on pakistani artists
We will not miss much : Shaan on ban on pakistani artists

मुंबई। उरी आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के कलाकारों पर पाबंदी की मांग को लेकर बहस के बीच, पार्श्वगायक शान ने कहा कि उन्हें लगता है कि पाक कलाकारों की यहां ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी।

पत्रिका के कवर पर तस्वीर को लेकर प्रियंका चोपड़ा विवादों में

Priyanka Chopra refugee t-shirt triggers twitter row, actress called out for insensitivity
Priyanka Chopra refugee t-shirt triggers twitter row, actress called out for insensitivity

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक पत्रिका के कवर पर छपी नई तस्वीर विवादों में आ गई हैं। तस्वीर में प्रियंका ने जो टी-शर्ट पहनी है, उसपर लिखे शब्दों पर कुछ लोगों को आपत्ति है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए विरोध जताया है।

भीलवाड़ा: चोरी के 70 लाख रुपए के आभूषण बरामद, 3 अरेस्ट

bhilwara police recovered stolen jewelery worth 7 lakhs
bhilwara police recovered stolen jewelery worth 7 lakhs

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने लाखो रुपए के आभूषण बरामद किये है। तमिलनाडु से एक करोड़ रुपए से ज्यादा का सोना एवं सोने के आभूषण चुराने के आरोप में पुलिस ने करीब सत्तर लाख रुपए के आभूषण बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

भीलवाडा में प्रतापनगर थाना प्रभारी नवनीत व्यास ने आज बताया कि इस मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने दो और एक आरोपी को जोधपुर जिले की बिलाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि मास्टरमाइंड दिनेश फरार है।

व्यास ने बताया कि कल रात सर्किट हाउस के निकट दो युवकों के संदिग्ध हालत में घूमने की सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उनके पास से दो बैग में भरे सोने के आभूषण मिले जिनका वजन दो किलो 150 ग्राम निकला। इन आभूषणों की कीमत करीब सत्तर लाख रुपए बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये दोनों युवक पाली जिले के जैतारण कस्बे के रहने वाले दीपक गुर्जर और अमर गुर्जर है। इनसे पूछताछ में पता लगा कि दीपक चैन्नई में गोमाराम नामक स्वर्णकार के यहां काम करता था। जहां उसने अपने तीन साथियों अमर गुर्जर, चेतन और दिनेश के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और एक करोड़ से ज्यादा का सोना चुराकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बिलाड़ा पुलिस ने चेतन को गिरफ्तार किया जिसके पास 880 ग्राम सोना बरामद हुआ। चारों आरोपी पाली जिले के रहने वाले बताये गये है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चैन्नई पुलिस को जानकारी दी है।

39 टेस्ट में 220 विकेट लेकर ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर टॉप पर आर अश्विन

0
Ashwin then on top in ICC rankings
Ashwin then on top in ICC rankings

दुबई। टीम इंडिया ऑफ स्पिनर आर अश्विन आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर टॉप पर पहुंच गए है। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में 140 रन देकर 13 विकेट चटकाए। अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया जिन्होंने तीन मैचों में 27 विकेट लिए। अब उनके नाम 39 टेस्ट में 220 विकेट हैं।

इंदौर में आखिरी टेस्ट से पहले अश्विन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर थे लेकिन उन्होंने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और डेल स्टेन को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। वह हरफनमौलाओं की सूची में भी शीर्ष पर हैं। पिछले साल वर्ष की अंतिम रैंकिंग में शीर्ष पर रहे अश्विन जुलाई में फिर नंबर एक तक पहुंचे थे। वह 2000 के बाद से 900 अंक हासिल करने वाले गेंदबाजों मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैकग्रा, वेर्नोन फिलैंडर, डेल स्टेन और शान पोलाक की जमात का हिस्सा हो गए।

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए। चेतेश्वर पुजारा एक पायदान चढ़कर 14वें और कप्तान विराट कोहली चार पायदान चढ़कर 16वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 10 पायदान चढ़कर 58वें स्थान पर पहुंच गए जबकि जिम्मी नीशाम 12 पायदान की छलांग लगाकर 70वें स्थान पर हैं।

हरफनमौलाओं में भारत के रविंद्र जडेजा कैरियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर हैं। टीम रैंकिंग में पाकिस्तान अगर वेस्टइंडीज को 3-0 से हरा भी देता है तो भी नंबर एक की रैंकिंग हासिल नहीं कर सकेगा।