Home Blog Page 5103

आईएफडब्ल्यू में मसाबा के लिए शो स्टॉपर बनेंगी अतिया शेट्टी

athiya shetty to turn showstopper for masaba at IFW
athiya shetty to turn showstopper for masaba at IFW

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे युवा फैशन आइकन अभिनेत्री अतिया शेट्टी आगामी अमेजन इंडिया फैशन वीक में डिजाइनर मसाबा गुप्ता के डिजाइन किए लिबास पहनकर रैंप पर चलेंगी।

सीरिया के अलेप्पो में हवाई हमले से 25 लोगों की मौत

दुबई। सीरिया के अलेप्पो के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में रूसी विमानों के हवाई हमले में 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल है। मानवाधिकार संगठन के अनुसार पिछले कुछ दिनों के भीतर की यह सबसे बड़ी बमबारी है।

यह बमबारी सीरिया की सरकार के विमानों द्वारा अलेप्पो शहर में कुछ समय के लिए बमबारी रोके जाने के बाद शुरू की गई है। सीरिया की सेना ने बमबारी तथा जमीनी तोपों की गोलाबारी इसलिए रोकी थी कि लड़ाई में फंसे नागरिक शहर से निकल सकें।

पिछले महीने युद्ध विराम समाप्त होने के बाद भी सीरिया तथा रूस के विमानों ने बमबारी शुरू की थी लेकिन नागरिकों को निकलने के लिए इधर उसने कुछ समय के लिए इसे रोक दिया था। इस बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी है।

सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने रूसी अधिकारियों से कहा था कि अलेप्पो के हवाई हमले के लिए उन्हें युद्धापराध का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जान्सन ने हाऊस आफ कामन्स में कहा था कि सीरिया के कारण रूस अन्तर्राष्ट्रीय जगत में अलग-थलग पड़ सकता है। रूस नागरिकों पर हवाई हमले का खंडन करता रहा है।

ब्रिटेन स्थित सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि मंगलवार को अलेप्पो में रूसी विमानों ने बड़े पैमाने पर बमबारी की जिसमें 25 लोग मारे गए। रूसी विमानों ने बंकर वस्टर तथा अन्य बम गिराए जिसमें बच्चे भी मारे गए। बस्तन अल कास्र तथा फारदोस के पास सघन बमबारी की गई।

दीपिका-रणवीर अभिनीत फिल्म ‘पद्मावती’ में अभिनय करेंगे शाहिद कपूर

Shahid Kapoor to star in Deepika-Ranveer starrer 'Padmavati'
Shahid Kapoor to star in Deepika-Ranveer starrer ‘Padmavati’

मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की आनेवाली प्राचीन आख्यान पर आधारित संगीतमय फिल्म ‘पद्मावती’ से जुड़ेंगे जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य किरदार में है।

धोनी के पिता के किरदार के लिए वजन घटाया : अनुपम खेर

Anupam Kher loses weight as role of dhoni's father
Anupam Kher loses weight as role of dhoni’s father

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनीके पिता का किरदार निभाने के लिए उन्होंने वजन घटाया।

IPO बाजार के लिए अच्छा रहा यह साल, 50 कंपनियों ने जुटाए 2.93 अरब डालर

0
indian ipo market 50 companies collect approx 3 billion dollar
indian ipo market 50 companies collect approx 3 billion dollar

नई दिल्ली। भारतीय आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार के लिए 2016 का साल काफी शानदार साबित होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार अभी तक करीब 50 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 2.93 अरब डालर जुटाए हैं। आगामी महीनों में भी काफी आईपीओ लाने की तैयारी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 में 22 और कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। इससे 2016 में आईपीओ से जुटाई गई राशि का आंकड़ा अनुमानत: 5.8 अरब डालर पर पहुंच जाएगा, जो पिछले साल के 2.18 अरब डालर से दोगुना से अधिक है।

बेकर एंड मैकेंजी की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय आईपीओ बाजार छह साल के उच्चस्तर पर पहुंच सकता है। इस साल आईपीओ से अभी तक जहां 2.93 अरब डालर जुटाए जा चुके हैं वहीं 2.90 अरब डालर और जुटने की उम्मीद है। इसके अलावा 2017 में 16 कंपनियां घरेलू स्तर पर सूचीबद्ध होने को तैयार हैं और इनसे करीब 5.86 अरब डालर की राशि जुटेगी। इनमें वोडाफोन का बहुप्रतीक्षित तीन अरब डालर का आईपीओ है, जो कोल इंडिया के आईपीओ को पीछे छोड़कर देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम बन सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारोबार सुगमता अभियान से भारतीय आईपीओ बाजार को मजबूती मिली है। इन प्रयासों में कर व्यवस्था को तर्कसंगत किया जाना भी शामिल है। बेकर एंड मैकेंजी इंडिया प्रैक्टिस के प्रमुख अशोक लालवानी ने कहा, वस्तु एवं सेवा कर विधेयक से न केवल तात्कालिक लाभ के रूप में देश का कर आधार बढ़ेगा और घरेलू अप्रत्यक्ष करों की राजस्व उत्पादकता में इजाफा होगा, बल्कि इससे देश और दुनिया के लोगों में यह संदेश भी जाएगा कि भारत सरकार आर्थिक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे निवेश गंतव्य के रूप में भारत का आकर्षण बढ़ेगा।