Home Blog Page 5151

राहुल गांधी की किसान यात्रा का जंतरमंतर पर समापन

Rahul Gandhi back in delhi surrounded by buses, rush hour alert
Rahul Gandhi back in delhi surrounded by buses, rush hour alert

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘देवरिया से दिल्ली’ तक की किसान यात्रा का गुरुवार को दिल्ली में समापन हो गया। 25 दिनों से उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई यह किसान यात्रा दिल्ली के जंतरमंतर पर समाप्त हुई।

चीन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मरे

0
China Open men's singles quarter-finalist Murray
China Open men’s singles quarter-finalist Murray

बीजिंग। शीर्ष ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे ने बुधवार को चीन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मरे ने रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में अब मरे का सामना हमवतन काइल एडमंड से होगा। एडमंड ने स्पेन के रॉबटरे बातिस्ता आगुट को तीन सेटों तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

फिल्म ‘काबिल’ में मिमिक्री करेंगे रितिक

Film kaabil in Hrithik will Mimicri
Film kaabil in Hrithik will Mimicri

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन अब मिमिक्री करने जा रहे है। संजय गुप्ता की फिल्म ‘काबिल’ में लीड रोल कर रहे रितिक की एक और काबिलियत का पता चला है। खबर के अनुसार फिल्म में रितिक अलग-अलग तरह की आवाज़ें निकालेंगे। इन आवाजों में से एक अमिताभ बच्चन की भी होगी।

रितिक ने अमिताभ की फिल्म ‘अग्निपथ’ के रीमेक में काम किया था। बॉलीवुड फिल्मकार राकेश रौशन अपने बेटे रितिक को लेकर फिल्म ‘काबिल’ बना रहे हैं। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। रितिक इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

बताया जाता है कि फिल्म ‘काबिल’ में रितिक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी प्रेमिका की मौत का बदला लेता है। फिल्म में रितिक बार-बार अपनी आवाज़ बदलेंगे। रितिक फिल्म में अमिताभ की आवाज़ और
अंदाज में भी बोलेंगे। हाल ही में उन्होंने अमिताभ की स्टाइल में बोल कर अपने डायलॉग भी डब किए हैं।

बता दें कि रितिक को मिमिक्री करना पसंद है। ‘काबिल’ में रितिक के अपोजिट यामी गौतम काम कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी पर रिलीज होगी।

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, BCCI को लगाई फटकार

supreme court strict on recommendations of the lodha committee
supreme court strict on recommendations of the lodha committee

नई दिल्ली। लोढ़ा कमेटी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच तनानती पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त दिखा। सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर बीसीसीआई को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू होनी चाहिए। उसने कहा कि अगर बीसीसीआई सिफारिशें लागू नहीं करता हैं तो हम आदेश देंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई की इस दलील पर आपत्ति जताई कि राज्य संघ इसके अधीन नहीं है । कोर्ट ने बीसीसीआई से हलफनामा देने को कहा कि वह लोढा समिति के निर्देशों पर अमल करेगा । कोर्ट ने कहा कि लोगों को आपसे (बीसीसीआई से ) पैसा चाहिये , आप कहते हैं कि वे सुधार लाना नहीं चाहते , ऐसी प्रदेश ईकाइयों को पैसा देना बंद कर दो । बीसीसीआई से पैसे लेना राज्य संघों का मौलिक अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर कल यानी सात अक्टूबर को फैसला सुनायेगा । बीसीसीआई से लोढा समिति के निर्देशों पर अमल करने के लिये कहा । बीसीसीआई ने यह हलफनामा देने से इनकार किया कि वह राज्य संघों को अनुदान का आवंटन नहीं करेगा और लोढा समिति के सभी निर्देशों पर अमल करेगा ।

सुनवाई के दौरान लोढ़ा कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में बीसीसीआई को उद्दंड करार देते हुए पैनल की सिफारिशों को नहीं लागू करने का आरोप लगाया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा पैनल की रिपोर्ट पर सुनवाई के बाद कहा कि लोढ़ा पैनल कोई मामूली पैनल नहीं है। इसे खुद सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अध्यक्षता कर रहे हैं।

गौर हो कि बीसीसीआई में सुधार लाने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लोढ़ा कमेटी ने अपनी सिफारिशें दी थी। इन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 18 जुलाई 2016 को मंजूर कर लिया था। उन्हें लागू करने के लिए बीसीसीआई को 4 से छह महीने का वक्त दिया गया। शुरुआत में बोर्ड लोढ़ा कमेटी की कई सिफारिशों को मानने को तैयार नहीं था लेकिन सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद 30 सितंबर को बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में लोढ़ा कमेटी की कई सिफारिशों को मंजूर कर लिया। अंत में बात चार सिफारिशों पर आकर अटक गई। जिसके बाद से ये सारा बखेड़ा खड़ा हुआ।

amozon की त्योहारी सीजन की बिक्री तीन गुना बढ़ी, मिले 5 करोड़ से अधिक ऑडर्स

0
Amazon's festive season sales increased three fold
Amazon’s festive season sales increased three fold

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन.इन ने कहा है कि पांच दिन की त्योहारी सेल के दौरान पिछले साल की तुलना में उसकी बिक्री तीन गुना बढ़ी है। पांच दिन की त्योहारी सेल के दौरान उसने पांच करोड़ से अधिक ऑर्डरों की डिलीवरी की है।

अमेजन की त्योहारी सेल 1 से 5 अक्टूबर तक रही। उसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंपनियों फ्लिपकार्ट और स्नैपडील की त्योहारी सेल 2 अक्टूबर से शुरू हुई थी और यह गुरुवार को बंद हो रही है।

अमेजन के कंट्री प्रबंधक अमित अग्रवाल ने कहा, “इस साल हमें बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है… यह पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है… हम पांच करोड़ ऑर्डरों की डिलीवरी कर चुके हैं… यह पिछले साल से तीन गुना अधिक है…” उन्होंने बताया कि इस दौरान नए ग्राहकों की संख्या में भी पांच गुना का इजाफा हुआ, जिनमें से 70 प्रतिशत दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से हैं।