Home Blog Page 5152

कश्मीर में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम, 3 आतंकवादी मारे गए

Three militants killed in Kashmir
Three militants killed in Kashmir

लंगेट। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा स्थित लंगेट में सेना के कैंप के पास आतंकी हमले की कोशिश नाकाम कर दी गई है। आतंकवादियों ने गुरुवार सुबह कैंप के पास गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तीन आतंकियों को मार गिराया।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के एक समूह ने तडक़े पांच बजे 30 राष्ट्रीय राइफल्स के लांगेट शिविर पर हमला कर दिया। शिविर की सुरक्षा में तैनात सेना के सतर्क जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों को माकूल जवाब दिया और शिविर में घुसने की उनकी कोशिश नाकाम कर दी। आतंकवादियों ने तीन चौकियों को निशाना बनाया जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान ही त्वरित कार्रवाई दल को सक्रिय कर दिया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी ताकि आतंकवादी भाग नहीं सकें। मारे गये आतंकवादियों के पास से ए के राइफल, हथियारों एवं गोला-बारूद का जखीरा, पाकिस्तान में निर्मित दवाएं, खाद्य सामग्री के पैकेट और संपर्क साधने के उपकरण भी बरामद किये गये हैं । मुठभेड़ में सेना का कोई जवान हताहत नहीं हुआ ।

यह पूछे जाने पर कि क्या इलाके में और आतंकवादी मौजूद हैं, उन्होंने कहा केवल तीन आतंकवादी देखे गये थे जो मारे जा चुके हैं लेकिन हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते और क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना की सीमित कार्रवाई के बाद सैन्य शिविर पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है। इससे पहले तीन अक्टूबर को भी आतंकवादियों ने बारामूला जिले में सीमा सुरक्षा बल के शिविर पर हमला किया था जिसमें एक जवान की मौत हो गयी थी और एक अन्य घायल हो गया था। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी भाग गए थे ।

चीन ने 5G नेटवर्क पर शुरू किया काम, भारत को पछाड़ने की पूरी तैयारी

0
China began work on 5G network
China began work on 5G network

बीजिंग। टेलिकॉम सैक्टर में चीन भारत को पछाड़ने की तैयारी में है। भारत जहां अभी 4G और 3G नेटवर्क की सेवाएं ठीक से लोगों तक नहीं पहुंचा पा रहा वहीं चीन ने 5G नेटवर्क पर काम शुरू कर दिया है। 5G नेटवर्क की स्पीड 4G से 20 गुना ज्यादा है।

चीन ने अपने 100 शहरों में 5G नेटवर्क का ट्रायल शुरू कर दिया है। दुनिया में सबसे आगे निकलना चाहता है। चीन ने सेल्यूलर फोन सेवाओं के मामले में दुनिया में सबसे आगे निकलने के लिए यह ट्रायल शुरू किया है। इस मामले में वह भारत को बहुत पीछे छोड़ चुका है। भारत के कई शहरों में अभी 3G नेटवर्क ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। 3G के अपेक्षा कई जगहों पर 2G ज्यादा स्पीड से काम करता है। भारत में 4G की सेवाएं भी मिल रही हैं लेकिन गुणवत्ता के मामले की इसकी हालत खस्ता है।

चीन में 1.3 अरब मोबाइल फोन यूजर्स चीन के कुल 1.3 मोबाइल फोन यूजर्स में से लगभग 30 प्रतिशत 4G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। 5G नेटवर्क को दुनिया भर में 2020 में शुरू करने की योजना बनाई गई है और चीन ने भी पहले यही प्लान किया था लेकिन उसने अपना इरादा बदलकर अपने शहरों में इसका ट्रायल शुरू कर दिया।

मिस्र के सुरक्षा बालों ने लीबिया में 93 लोगों की घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

Egyptian security forces foiled the infiltration bid of 93 people in Libya
Egyptian security forces foiled the infiltration bid of 93 people in Libya

काहिरा। मिस्र के सीमा सुरक्षाबल ने बुधवार को घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर किया है। करीब 93 लोग मिस्र की पश्चिमी सीमाओं के जरिए लीबिया में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिनमें से 89 मिस्र के और चार सूडान के नागरिक थे। लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम कर दी गईं।

लीबिया में जारी अस्थिरता तथा बढ़ते आतंक के बावजूद यह जगह मिस्र के हजारों कामगारों के लिए पसंदीदा स्थल है, जहां वे निर्माणकार्यो के लिए जाते हैं। अगस्त में लीबिया के एक आतंकवादी समूह के चंगुल से छूटने के बाद मिस्र के 23 कामगार मिस्र के सीमावर्ती प्रांत मार्सा पहुंचे।

उन्हें आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था। आधिकारिक रिपोर्टों के मुताबिक, मिस्र में जारी आर्थिक संकट के कारण कई नागरिकों ने अन्यत्र जाने के प्रयास किए। देश में बेरोजगारी दर 12.5 फीसदी है।

रियो को भूलकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में महिला हॉकी टीम को उम्दा प्रदर्शन करना होगा: हागुड

0
Forget Rio in Asian Champions Trophy women's hockey team will have good performance
Forget Rio in Asian Champions Trophy women’s hockey team will have good performance

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच नील हागुड का कहना है कि रियो ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के आत्ममंथन में काफी समय निकल गया और अब उनकी टीम को इससे उबरकर इस महीने के आखिर में होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में उम्दा प्रदर्शन करना होगा ।

हागुड ने एक पत्रकार संमेलन में कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह टीम काफी प्रतिभाशाली है। उनके हाथों में जान है लेकिन फिटनेस का स्तर बेहतर करना होगा । आधुनिक हाकी काफी चुनौतीपूर्ण है और लड़कियों को अपनी रफ्तार बेहतर करनी होगी । हमें तेज रफ्तार खिलाड़ी चाहिेय ।’

उन्होंने कहा, ‘ओलंपिक अब अतीत की बात है और इसके बारे में सोचते रहने का कोई फायदा नहीं । हमें अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’

उन्होंने कहा ,‘एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में चुनौती ओलंपिक जितनी कठिन नहीं है । हमारी टीम को अपने ओलंपिक अनुभव का इस्तेमाल करके बेहतरीन हाकी खेलनी होगी।’

चौथी एशियाई चैम्पियंस ट्राफी सिंगापुर में 29 अक्तूबर से छह नवंबर तक खेली जायेगी। भारत के अलावा इसमें कोरिया, चीन, जापान और मलेशिया भाग ले रहे हैं ।

कोच ने कहा, ‘टीम पिछले तीन सप्ताह से भोपाल के साइ सेंटर में अभ्यास कर रही है और तरोताजा है ।’ एशियाई चैम्पियंस ट्राफी के लिये कप्तान सुशीला चानू को आराम दिया गया है जिनके घुटने का आपरेशन हुआ है । उनकी जगह वंदना कटारिया कप्तान होगी।’

अमेरिकी डाक ने दिवाली पर जारी किया डाक टिकट

US postage stamp was released on Diwali
US postage stamp was released on Diwali

न्यूयॉर्क। अमेरिकी डाक सेवा ने यहां दिवाली पर डाक टिकट जारी किया गया। भारतीय अमेरिकियों और प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के सात वर्षों के सतत प्रयासों के बाद हिन्दुओं के इस त्यौहार के उपलक्ष्य में यह मुमकिन हो सका।

भारतीय वाणिज्य दूतावास में कल एक कार्यक्रम के दौरान इस डाक टिकट को लांच किया। अमेरिकी डाक सेवा यूएसपीएस ने ‘दिवाली फॉरएवर’ डाक टिकट जारी कर हिन्दुओं का यह त्यौहार मनाया। सुनहरे पृष्ठभूमि में जलते पारंपरिक दीपक को स्थान दिया गया है। साथ ही इसके नीचे अंकित है ‘फॉरएवर यूएसए 2016।’

कार्यक्रम में वाणिज्य महादूत रीवा गांगुली दास, सांसद कैरोलिन मालोनी, दिवाली टिकट परियोजना अध्यक्ष रंजू बत्रा, यूएसपीएस उपाध्यक्ष मेल एंट्री एंड पेमेंट टेक्नोलॉजी पृथा मेहरा, संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी और प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी वकील रवि बत्रा शामिल हुए।

मालोनी ने कहा, ‘कई वर्षों की कठिन मेहनत और हिमायत के बाद आखिरकार प्रकाश की जीत हुई। आज दिवाली के उपलक्ष्य में बहु-प्रतीक्षित स्मारक डाक टिकट जारी किया गया और अब यह त्यौहार क्रिसमस, क्वांजा, हानुका और ईद जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक जैसे प्रमुख त्यौहारों की श्रेणी में शामिल हो गया है।’ मेहरा ने कहा कि डाक सेवा दिवाली के उपलक्ष्य में फॉरेवर डाक टिकट जारी कर गौरवांवित महसूस कर रहा है।