Home Blog Page 5159

सीकर में रिश्वत लेते एएसआई व दलाल अरेस्ट

ASI and Brokers arrested for taking bribe in Sikar
ASI and Brokers arrested for taking bribe in Sikar

सीकर। जिले के दांतारामगढ़ पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रान्तीय टीम ने बुधवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एचआईवी से जुड़े विधेयक में संशोधन को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

Union Cabinet approves amendments to HIV, AIDS bill
Union Cabinet approves amendments to HIV, AIDS bill

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार एचआईवी और एड्स (रोकथाम और नियंत्रण) विधेयक, 2014 को मजबूती प्रदान करने के लिए उसमें आधिकारिक संशोधन को मंजूरी दे दी।

सारदा चिटफंड मामले में कुणाल घोष को अंतरिम जमानत

Saradha scam : Kunal Ghosh granted interim bail
Saradha scam : Kunal Ghosh granted interim bail

कोलकाता। सारदा चिटफंड मामले में तृणमूल नेता मदन मित्रा के बाद अब पार्टी के निलंबित सांसद कुणाल घोष को भी जमानत मिल गई है।

Flipkart ने रचा इतिहास, एक दिन में बेच दिए 1400 करोड़ के प्रोडक्ट

0
Flipkart sold Rs 1,400 crore in a day's Product
Flipkart sold Rs 1,400 crore in a day’s Product

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन का भरपूर फायदा उठाते हुए दिग्गज ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने एक दिन में 1,400 करोड़ रुपये की बिक्री करने का रेकॉर्ड कायम किया है। एक दिन में यह सबसे बड़ी सेल है, इसके साथ ही फ्लिपकार्ट ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों ऐमजॉन और स्नैपडील को खासा पीछे छोड़ दिया है।

फ्लिपकार्ट ने बताया कि उसने 2 से 6 अक्टूबर तक चलने वाली बिग बिलयन डेज सेल के पहले दिन में ही नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के मुताबिक उसने बीते सोमवार को (सिंगल डे में) 1400 करोड़ रुपए के प्रोडक्ट्स की बिक्री की है।

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक और सीईओ बिनी बंसल ने बताया, “1000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करना कंपनी के लिए एक मील का पत्थर है, हमनें नौ साल पहले किताबें बेचने के साथ इस कंपनी की शुरुआत की थी, आज यह बहुत आगे बढ़ गई है।”

तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
फ्लिपकार्ट ने बिक्री के मामले में पिछली बिग बिलियन सेल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आंकड़ों की बात करें तो कंपनी ने इस साल बिक्री में दोगुना वृद्धि की है। आपको बता दें कि साल 2014 में कंपनी ने बिग बिलियन डे सेल के दौरान कुल 650 करोड़ रुपए की बिक्री की थी। हालांकि अमेजन और स्नैपडील ने अभी तक अपनी बिक्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

अमेरिका: उपराष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक पेंस की तारीफ

US in Republican Vice Presidential candidate Mike Pence praised
US in Republican Vice Presidential candidate Mike Pence praised

फॉर्मविले (वर्जीनिया)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक पेंस ने उपराष्ट्रपति पद की बहस में अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी टिम केन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और बहस के दौरान अपना वर्चस्व बनाकर रखा, जिसके लिए उनकी प्रशंसा हो रही है।

फॉर्मविले, वर्जीनिया के लांगवुड विश्वविद्यालय में 90 मिनट की बहस खत्म होने के बाद राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, माइक पेंस ने बड़ी जीत दर्ज की। पेंस पर हम सभी को गर्व करना चाहिए।

अमेरिकी मीडिया ने भी लगभग इसी तरह की टिप्पणी की। ट्रंप अभियान की बहुत गंभीर आलोचना करने वाले सीएनएन ने कहा कि पेंस ने बहस में जीत हासिल कर ली। केन के उकसावे वाले बयानों के बावजूद बहुत ही संयत और शांत रहने के लिए पेंस की सराहना हो रही है।

दूसरी ओर बहस में बार-बार खलल डालने के लिए केन की आलोचना हो रही है। ट्विटर द्वारा बहस को लेकर जारी परिणामों के अनुसार पेंस के बारे में 60 प्रतिशत बात की गई, जबकि केन को लेकर महज 40 फीसदी।
बहस के दौरान करीब 22,000 नये लोग पेंस से जुड़े जबकि केन के प्रोफाइल को 15,000 नये लोगों ने फॉलो किया। दूसरी ओर राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने केन के प्रदर्शन की सराहना की।