Home Blog Page 5160

ऐश्वर्या की डिमांड पर फिल्माए गए हैं रणबीर संग इंटीमेट सीन!

Intimate scenes are filmed with actor Aishwarya on demand
Intimate scenes are filmed with actor Aishwarya on demand

मुंबई। बॉलीवुड रॉक स्टार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ रिलीज से पहले जमकर सुर्खियाँ बटोर रही है। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें दोनों की बेमिसाल केमेस्ट्री नजर आ रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या के इंटिमेट सीन की खूब चर्चा हो रही है।

वैसे इस फिल्म में ऐश्वर्या और रणबीर के रोमांटिक सीन पर ये कहा जा रहा है कि ये सीन खुद ऐश्वर्या ने कहा था। एक वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक फिल्म ‘जज्बा’ और ‘सरबजीत’ के फ्लॉप होने की वजह से ऐश्वर्या अपनी इमेज बदलना चाहती थीं।

खबरों के मुताबिक जब ऐश्वर्या के पास फिल्म की स्क्रिप्ट गई तो उनका किरदार साधारण सा था, लेकिन ऐश्वर्या इस फिल्म में कुछ हटकर करना चाहती थीं, इसलिए उनकी डिमांड पर ही फिल्म की कहानी में बदलाव किए गए। वैसे कहा तो ये भी जा रहा है कि ऐश्वर्या और रणबीर के रोमांटिक सीन से बच्चन परिवार खफा है, यहां तक कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर भी नहीं देखा है।

इस बीच धर्मा प्रोडक्शंस ने ऐश्वर्या-और रणबीर का नया फोटो शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय डीप नेक का गाउन पहने हैं और रणबीर उनके पैरों पर सिर रखकर लेटे हुए उन्हें देख रहे हैं। इस तस्वीर पर कैप्शन दिया गया है- ज़मीं पे ना सही, तो आसमां में आ मिल।

रेलवे ने लॉन्च किया नया एप , जाने क्या-क्या कर सकेंगे आर्डर

0
Indian Railways launches new app
Indian Railways launches new app

नई दिल्ली। रेल यात्रियों को सहज यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल अपने मोबाइल एप्लीकेशन में सुधार करने की योजना बना रहा है। इस एप के जरिए रेलवे अपने उपभोक्ताओं को सभी यात्री सुविधा मुहैया करा सकेगा।

रेल मंत्रालय के गैर भाड़ा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया, हम रेलवे के यात्रियों के लिए एक एकीकत मोबाइल एप्लीकेशन बना रहे हैं जिसमें उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने बताया, यह एक एप होगा जिसमें पूरी यात्रा टिकट से लेकर टैक्सी आरक्षण तक, खाने का पूर्व आदेश, कुली सेवाओं के लिए आवेदन, आराम करने के लिए कक्ष, बिस्तर की चादर, डिब्बे में सफाई की कमी को लेकर शिकायत, डिजिटल मनोरंजन हासिल करने, होटल में कमरा आरक्षित करने, रेल टिकट में प्रतीक्षा सूची में रहने पर हवाई जहाज के लिए टिकट आरक्षित करवाने सहित अन्य सेवाओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।

नवजोत सिंह सिद्धू का नया सियासी पैतरा, राहुल से मुलाकात

Navjot Singh Sidhu meet with Rahul gandhi
Navjot Singh Sidhu meet with Rahul gandhi

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू की राहुल गांधी से मुलाकात होने की खबर को लेकर एक बार फिर चर्चाओें का बाजार गर्म हो गया है।

अनुराग पर भड़के एहसान मनी, कहा ICC बैठक में भारत का बहिष्कार करे PCB

0
Ehsan Mani asks PCB to boycott the meeting of the ICC in India
Ehsan Mani asks PCB to boycott the meeting of the ICC in India

कराची। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी ने पाकिस्तान पर ‘भड़काऊ’ बयान देने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की निंदा की है और पीसीबी से यह दबाव बनाने के लिए कहा है कि भारत को आईसीसी टूर्नामेंटों की मेजबानी नहीं मिल सके।

मनी ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट अधिकारियों को अगले सप्ताह केपटाउन में आईसीसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए। उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने भड़काऊ और अपरिपक्व बयान देकर पाकिस्तान को आईसीसी बैठक में अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखने का मौका दे दिया है। मनी ने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को मांग करनी चाहिए कि आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष से सफाई मांगे।

उन्होंने कहा, अनुराग ठाकुर राजनेता हैं और सत्तारूढ़ दल के सांसद भी हैं। आईसीसी को उनसे पूछना चाहिए कि पाकिस्तान या अन्य क्रिकेट मसलों पर बयान उन्होंने किस हैसियत से दिए हैं। आईसीसी के संविधान में साफतौर पर लिखा है कि उसका कोई अधिकारी या सदस्य देश का अधिकारी ऐसा बयान नहीं देगा, जिससे खेल की साख को ठेस पहुंचे और ठाकुर के बयानों ने यही किया है।

मनी ने कहा कि वह पिछले दो साल से पाकिस्तान बोर्ड को सलाह दे रहे हैं कि आईसीसी टूर्नामेंटों में ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ नहीं खेलें। उन्होंने कहा, अब भारत आईसीसी टूर्नामेंटों के ग्रुप चरण में हमारे साथ नहीं खेलने की बात कह रहा है। सच तो यह है कि भारत पाकिस्तान मैचों से आईसीसी को भारी कमाई होती है और बिग थ्री संचालन फार्मुले के तहत भारत को इसका बड़ा हिस्सा मिलता है। इसके बावजूद वे हमारे साथ द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलना चाहते। मनी ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट अधिकारी बरसों से भारत को खुश रखने की नीति पर अमल कर रहे हैं क्योंकि वे द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली चाहते हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन अब यह साफ है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से काफी नकारात्मकता है और हालात भी तनावपूर्ण हैं। पाकिस्तान के लिए आईसीसी बैठक में अपना पक्ष रखने का यह सही मौका है।

सुपरमॉडल केट मॉस के प्राइवेट तस्वीरें लीक

Supermodel Kate Moss's private photos leaked
Supermodel Kate Moss’s private photos leaked

लॉस एंजेलिस। सुपरमॉडल केट मॉस की बहन लॉटी मॉस का फेसबुक अकाउंट हैक होने से केट मॉस की निजी तस्वीरें लीक हो गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, लीक हुई तस्वीरों में केट की जन्मदिन की तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें केट दोस्तों के साथ फर्श पर पड़ी हुई हैं और बुरी हालत में नजर आ रही हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, मॉस की प्रेमी वोन बिस्मार्क के साथ की तस्वीरें भी लीक हुई हैं। कुछ प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन कथित तस्वीरों को पोस्ट करना शुरू कर दिया।