Home Blog Page 5184

हरियाणा : जाट आंदोलन में दोषी पुलिस कर्मियों की रोकी गई वेतन वृद्धि

Haryana Jat agitation
Haryana Jat agitation : some policemen were found guilty, stopped increment

रोहतक। हरियाणा में फरवरी माह के दौरान हुए जाट आरक्षण आंदोलन में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।

रोहतक स्टेडियम में नाबालिग खिलाड़ी की अश्लील क्लीप बनाई, एक हिरासत में

one in under custody for making porn clips of minor player in Rohtak
one in under custody for making porn clips of minor player in Rohtak

रोहतक। स्टेडियम में पहलवानी का प्रशिक्षण लेने वाली दस वर्षीय बच्ची के स्टेडियम के ही एक पहलवान और उसके एक अन्य पहलवान साथी एवं महिला साथी ने अश्लील फोटो उतारे और उसकी वीडियो क्लीप बनाने का मामला सामने आया है। यहीं नहीं आरोपियों ने बाद में बच्ची को यह सब दिखाया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।

बच्ची को धमकी दी गई कि यदि उसने अपने परिजनों को बताया तो उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। जिसके बाद बच्ची सहमी सहमी रहने लगी। शुक्रवार देर शाम बच्ची ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद परिजनों ने उससे पूरी बात पूछी और इस संबंध में महिला थाना में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार छोटूराम स्टेडियम में शहर की एक कालोनी की रहने वाली दस साल की बच्ची पहलवानी की पिछले काफी समय से कोचिंग ले रही है। शुक्रवार देर शाम को बच्ची ने अपने कमरे में जाकर अपने हाथ की नस काट ली और उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद परिजनों ने उसका डॉक्टर से उपचार कराया और इसका कारण पूछा।

बच्ची ने अपने पिता को बताया कि कई दिन पहले स्टेडियम में पहलवानी की कोचिंग लेने वाले 31 वर्षीय पवन निवासी भालौठ, उसके एक अन्य पुरुष साथी और एक महिला साथ ने कपड़े बदलते वक्त उसकी वीडियो बना ली थी।

उसके कई फोटो भी उतारे गए। वीडियो और फोटो बच्ची को दिखाए गए। जिसके बाद बच्ची पर दबाव बनाया गया कि वह पवन के साथ शारीरिक संबंध बनाए। नहीं तो उसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे।

इस आप बीती को सुनकर पिता के पैरो के तले से जमीन खिसक गई और उसने महिला थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले की जांच कर रही महिला थानेदार बिमला देवी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पवन कुमार को पहले भी उसकी हरकतों के कारण स्टेडियम से निकाला जा चुका है।

आरोपी ने पहले भी महिला खिलाडिय़ों के साथ बदतमीजी की थी। उस दौरान मामला महिला थाने तक नहीं पहुंचा था। कोच को शिकायत गई तो उसे निकाल दिया था। बाद में उसे एक व्यक्ति की सिफारिश पर एडमिशन दे दिया गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

बलूचिस्तान : पाकिस्तान की प्रताड़ना का जीवंत उदाहरण

Pakistan continued to harassment in Balochistan
Pakistan continued to harassment in Balochistan

नई दिल्ली। बलूच नेता और बुद्धिजीवियों ने शनिवार को यहां आंतरिक उपनिवेशवाद की वजह से बलूचिस्तान में मानवाधिकार के उल्लंघन का मसला उठाया और पाकिस्तानी फ़ौज की प्रताड़ना से मुक्ति और भारत की तरह पूरी तरह से खुले लोकतंत्र में सांस लेने की आज़ादी की मांग की।

चीन ने फिर मसूद अज़हर पर वीटो का इस्तेमाल किया

China block india again on jaish terror chief Masood Azhar
China block india again on jaish terror chief Masood Azhar

नई दिल्ली। चीन ने शनिवार को एक बार फिर आतंकी गुट जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अज़हर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकी घोषित करने पर रोक लगा दी है।

जानें अपना रविवार का राशिफल और शुभ संयोग

Sunday horoscopes and auspicious coincidence
Sunday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
चित्रा नक्षत्र रात्रि के 01.39 तक, द्विपुष्कर योग
महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती, अन्नप्रासन्न, धान्य छेदन, वाटिका रोपण शल्य क्रिया, संपदा क्रय मुहूर्त