Home Blog Page 5186

चार महीने में 65,250 करोड़ के ब्लैक मनी की घोषणा हुई: जेटली

65,250 crore black money in four months
65,250 crore black money in four months

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज बताया कि घरेलू आय घोषणा योजना (इनकम डेक्लेरेशन स्कीम) आईडीएस के तहत देश के 64,275 लोगों ने कुल 65,250 करोड़ रुपये के काले धन का खुलासा किया है। इन 4 महीनों के दौरान 65,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेनामी संपत्ति का खुलासा आईडीएस के जरिए हुआ है। आईडीएस के परिणामों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री अरुण ने बताया कि आईडीएस कोई इम्यून स्कीम नहीं है। इस स्कीम के दौरान 64,275 लोगों ने 65,250 करोड़ रुपये की काले धन की घोषणा की है।

जेटली ने बताया कि काले धन के तहत खुलासा करने वाले हर व्यक्ति ने औसतन एक करोड़ रुपये का खुलासा किया है। इस योजना के तहत खुलासा करने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सरकार ने टैक्स छुपाए जाने के चलन को कम करने के लिए कई अहम फैसले किए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि अभी जो आंकड़े मैं दे रहा हूं हो सकता है कि रिवीजन के बाद वे बदल सकते हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान 56, 378 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि HSBC बैंक की लिस्ट से तकरीबन 8,000 करोड़ रुपयों का टैक्स असेसमेंट पूरा हो गया है।

सीबीडीटी की चेयरपर्सन रानी एस़ नायर ने कहा कि आय घोषणा योजना के तहत 30,000 करोड़ रुपये का टैक्स आने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इस योजना को 1 जून 2016 को लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत कर चोरी करने वालों को अवसर दिया गया था कि वे कर चोरी की सजा, पेनाल्टी और अभियोजन से मुक्ति पा सकते हैं। जिन लोगों ने अपने काले धन की घोषणा की है, उन्होंने 45 फीसदी टैक्स दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही बयान दिया था कि 30 सितंबर के बाद काला धन रखने वालों के खिलाफ उम्र कैद सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए इस योजना में काला धन के बारे में जानकारी दे दें।

BCCI ने ICC से कहा, चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत को पाक के साथ एक ग्रुप में न रखें

0
international tournament held in india and pakistan is not in a group
international tournament held in india and pakistan is not in a group

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते रिश्तों के बीच बीसीसीआई ने फैसला किया कि वो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पाकिस्तान से खेलने से बचना चाहेगा और आईसीसी से कहा है कि भविष्य में वह दोनों देशों की टीमों को एक ही ग्रुप में नहीं रखे।

उरी पर आतंकी हमले और फिर भारतीय सेना का नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है जिसके कारण इस मसले पर विशेष आम सभा की बैठक से इतर चर्चा की गयी।

बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘सरकार ने पाकिस्तान को अलग थलग करने की नई रणनीति अपनाई। उसे और देश की आम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने आईसीसी से आग्रह किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में नहीं रखे।’ उन्होंने कहा कि यदि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती है और एक दूसरे से भिड़ती हैं तो यह अलग तरह की स्थिति होगी जिससे नहीं बचा जा सकता है।

अगला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चैंपियन्स ट्राफी है सात महीने बाद ब्रिटेन में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता को ध्यान में रखते हुए आईसीसी अधिक दर्शकों को खींचने के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अक्सर दोनों टीमों को एक ग्रुप में रखा जाता रहा है।

पेट्रोल 28 पैसे महंगा, डीजल 6 पैसे सस्ता

Petrol costlier by 28 paise diesel by 6 paise cheaper
Petrol costlier by 28 paise diesel by 6 paise cheaper

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल को 28 पैसे महंगा और डीजल को छह पैसे सस्ता कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों की प्रवृत्ति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

दो महीने में यह लगातार तीसरा मौका है जब पेट्रोल के दाम बढ़ाये गये हैं। वहीं डीजल के मामले में इस महीने दूसरी बार दाम में कमी की गयी है।

देश की सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन आईओसी ने कहा कि पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी गयी है जबकि डीजल के दाम 6 पैसे प्रति लीटर कम किये गये हैं। इसमें राज्यों के शुल्क शामिल नहीं हैं।

पेट्रोल पर 27 प्रतिशत वैट को शामिल करने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 36 पैसा प्रति लीटर महंगा होगा। वहीं डीजल के मामले में 17.42 प्रतिशत वैट को शामिल करने पर कटौती 7 पैसे होगी।

इससे दिल्ली में मध्य रात्रि से पेट्रोल का दाम 64.57 रपये प्रति लीटर होगा जो फिलहाल 64.21 रपये है। इसी प्रकार, डीजल 52.52 रपये लीटर उपलब्ध होगा जो फिलहाल 52.59 रपये है।

इससे पहले, 16 सितंबर को पेट्रोल के दाम मेें 58 पैसे लीटर राज्य के शुल्क को छोडक़र की वृद्धि की गयी थी। राज्य के वैट को जोडऩे पर दिल्ली में पेट्रोल 78 पैसे लीटर महंगा हुआ था। वहीं डीजल के दाम में 31 पैसे की कटौती की गयी थी। वैट को शामिल करने पर यह कटौती 35 पैसे थी।

आईओसी ने एक बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेेट्रोल और डीजल की कीमतों और रपये-डीलर की विनियम दर को देखते हुए पेट्रोल के दाम में वृद्धि तथा डीजल के मूल्य में कमी जरूरी हो गयी थी…।’’

पाक कलाकारों को बैन करने के मुद्दे पर क्या बोल गए रणबीर?

0
Speaking on the issue of whether to ban the culinary artists Ranbir kapoor
Speaking on the issue of whether to ban the culinary artists Ranbir kapoor

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने देश के युवाओं से अपने चारों ओर होने वाली हिंसा से प्रभावित नहीं होने और किसी भी प्रकार की कड़वाहट से दूर करने की उम्मीद की है। रणबीर ने कहा, “मैं कोई उपदेश नहीं देना चाहता, लेकिन हम लोग एक कठिन समय में जी रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग किसी भी प्रकार की कड़वाहट और चारों ओर फैली नकारात्मकता से दूर रहें।”

उल्लेखनीय है कि उरी आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तान के कलाकारों को प्रतिबंधित करने की मांग की है। इस वजह से रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ परेशानी में फंसती नजर आ रही है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने भी काम किया है।

जौहर ने इससे पहले कहा था कि सीमा पार के कलाकारों को प्रतिबंधित करना दोनों देशों के बीच तनाव खत्म करने का उपाय नहीं है। हालांकि रणबीर ने इस मुद्दे पर सीधे कोई टिप्पणी करने की बजाए प्रशंसकों से सज्जन बने रहने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “मैं आप लोगों से चाहता हूं कि अच्छे, सज्जन, सौम्य और खूबसूरत बने रहिए। क्योंकि दुनिया वाले सोच सकते हैं कि यह रहने के लिए एक बुरी जगह है। क्या यह ठीक रहेगा? आप लोग हमारी ताकत हो और यह ताकत हमेशा आप लोगों के साथ रहेगी।”
अभिनेता ने प्यार और एकता का प्रसार करने के लिए अपने प्रशंसकों से एक दूसरे को गले लगाने को कहा। उन्होंने फिल्म का एक नया गाना ‘चन्ना मेरेया’गाया और उसकी धुन पर नाचे भी। उनकी इस नयी फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

PM मोदी ने चीन के ‘राष्ट्रीय दिवस’ पर वहां के लोगों को बधाई दी

PM Modi's China National Day congratulated the people on
PM Modi’s China National Day congratulated the people on

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के ‘राष्ट्रीय दिवस’ पर वहां के लोगों को बधाई दी और कहा दोनों देशों के बीच साझेदारी और सहयोग एशिया के शांतिपूर्ण और स्थिर भविष्य के लिए अहम है।

चीन के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘वेइबो’ पर अपने बधाई सन्देश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पिछले कुछ वर्षों में भारत और चीन ने आपसी संबंध मज़बूत बनाने के लिए प्रयास किये हैं ताकि दोनों देशों में विश्वास, भरोसा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ता रहे। भारत इस दिशा में आगे भी प्रयास करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा भारत-चीन संबंध सदियों पुराने हैं जो अध्यात्मवाद, शिक्षा, कला, व्यापार, सभ्यता और साझा समृद्धि के क्षेत्रों में एक दूसरे के लिए सम्मान पर आधारित हैं। उन्होंने कहा दोनों देशों की एक जैसी महत्वकांक्षाएं, चुनौतियां और अवसर हैं और एक दूसरे की प्रगति से प्रेरणा लेते हैं।

इस समय जब सारा विश्व एशिया की ओर देख रहा है, भारत और चीन की प्रगति और आपसी सहयोग एशिया का भविष्य शांतिपूर्ण और स्थिर बना सकते हैं। उन्होंने कहा उनका यह विचार चीन के राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री ली के साथ मेल
रखता है।

पीएम मोदी ने कहा पिछले कुछ समय में दोनों देशों ने अनेक क्षेत्रों में संबंध मज़बूत बना लिए हैं। उन्होंने आपसी विश्वास और भरोसा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर ज़ोर दिया है।

चीन शनिवार को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है. यद्यपि चीन का स्वतंत्रता दिवस 21 सितम्बर को होता है, रेड आर्मी नेता माओ ज़ेडोंग ने लगभग 300,000 लोगों के समक्ष 01 अक्टूबर को इसकी घोषणा की थी।