Home Blog Page 5187

देश की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू

country's largest spectrum auction
country’s largest spectrum auction

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी शनिवार सुबह से शुरू हो गई है। देश में सात दूरसंचार कंपनियां सात बैंड में कुल 2,354.55 मेगाहर्ट्ज की नीलामी के लिए मैदान में हैं, जिसकी सरकार ने कीमत 5.66 लाख करोड़ रुपये (85 अरब डॉलर) निर्धारित की है।

इस नीलामी प्रक्रिया में भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, रिलायंस जियो इन्फोकॉम, रिलायंस कम्युनिकेशंस, आइडिया सेलुलर, एयरसेल और टाटा टेलीकम्युनिकेशन हिस्सा ले रही हैं।

केंद्र सरकार ने इस नीलामी के जरिए 98,994.93 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने का लक्ष्य रखा है। नीलामी प्रक्रिया का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से शाम 7.30 बजे तक है।

कुल सात बैंड में 2,300 से अधिक मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी. इसमें 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज और 2,500 मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम हैं।

बैडमिंटन रैंकिंग: सिंधु, सायना को फायदा, श्रीकांत भी टॉप-10 में

0
Badminton Rankings in Sindhu Saina enters top 10 in Srikanth
Badminton Rankings in Sindhu Saina enters top 10 in Srikanth

नई दिल्‍ली। रियो ओलिंपिक के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले के. श्रीकांत को जापान ओपन में क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने का फायदा मिला जिससे वह पांच पायदान की उछाल से ताजा जारी बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुंच गए और पुरुष एकल में शीर्ष 10 में वापसी करने में सफल रहे।

महिला वर्ग में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु, दोनों ने हाल में कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है लेकिन फिर भी ऊपर की ओर कदम बढ़ाये हैं। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना रियो ओलिंपिक के बाद घुटने की सर्जरी से उबर रही हैं, उन्‍हें तीन पायदान का फायदा हुआ और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। दूसरी ओर, रियो ओलिंपिक की सिल्‍वर मेडलिस्‍ट सिंधु ने भी दो पायदान का सुधार किया है और उन्होंने आठवां स्थान हासिल किया।

इसबीच अजय जयराम को पुरुष एकल में नौ पायदान का नुकसान हुआ और वह 27वें स्थान पर खिसक गये हैं जबकि एचएस प्रणय और बी.साई प्रणीत क्रमश: 31वें और 35वें स्थान पर बरकरार हैं। राष्ट्रीय चैम्पियन समीर वर्मा को एक पायदान का फायदा हुआ और वह 40वीं रैंकिंग पर पहुंच गये।

जयललिता अस्पताल में भर्ती, ब्रिटेन से बुलाया डॉक्टर

0
Jayalalithaa admitted to hospital
Jayalalithaa admitted to hospital

चेन्नई। अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, बताया जाता है कि ब्रिटेन से एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए पहुंचा।

वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री पी वालारामती ने कहा, ‘अम्मा (जयललिता) को डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार आराम की जरूरत है और वह स्वस्थ होकर लौटेंगी।’ उन्होंने कहा कि जयललिता अपना आधिकारिक कामकाज कर रही हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि जयललिता ने अस्पताल में रहने के दौरान इस महीने के निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी की।

वालारामती ने कहा, ‘कुछ ईर्षालु लोग अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने के लिए गलत अभियान चला रहे हैं।’ इस बीच, बताया जाता है कि ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बील मुख्यमंत्री की जांच के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे। जयललिता अपोलो अस्पताल में ही भर्ती हैं। उन्हें बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है।

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pak violates ceasefire yet again, targets akhnoor districts in jammu
Pak violates ceasefire yet again, targets akhnoor districts in jammu

जम्मू। अखनूर सेक्टर के पलांवाला में पाकिस्तानी सेना ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की है।

राजस्थान विश्वविद्यालय में फहराया जाएगा पिंक सिटी का दूसरा सबसे बड़ा 108 फीट ऊंचा तिरंगा

108 feet second largest national flag will hoisted in rajasthan university campus jaipur
108 feet second largest national flag will hoisted in rajasthan university campus jaipur

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दूसरा सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। यह तिरंगा 108 फीट ऊंचा राजस्थान विश्वविद्यालय में फहराया जाएगा। विश्वविद्यालय में 3 अक्टूबर को यह तिरंगा फहराया जाएगा। यह किसी भी यूनिवर्सिटी में सबसे ऊंचा तिरंगा होगा।

जयपुर के सेंट्रल पार्क की तर्ज पर विश्वविद्यालय ने तिरंगा फहराने के तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पहले यह तिरंगा 15 अगस्त को फहराया जाना था लेकिन किन्ही कारणों से यह संभव नहीं हो पाया।

अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तीन अक्टूबर को तिरंगे को समारोहपूर्वक फहराने की तैयारी कर ली हैं। हालांकि अभी विश्वविद्यालय की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है लेकिन प्रशासन ने तीन अक्टूबर की तारीख को तय किया है।

गौरतलब है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राज्यपाल कल्याण सिंह ने तिरंगा लहराने के निर्देश दिए थे। इस कार्यक्रम में एनसीसी की बटालियन मार्च पास्ट करेगी और झंडे को सलामी देगी।