Home Blog Page 5226

डबल्स में सानिया मिर्जा शीर्ष स्थान पर बरकरार

0
Sania Mirza ontinues to dominate wta doubles ranking
Sania Mirza ontinues to dominate wta doubles ranking

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने चेक गणराज्य की अपनी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ मिलकर टोक्यो में पैन पैसेफिक ओपन जीतकर डब्ल्यूटीए महिला डबल्स रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

सानिया के 9730 अंक हैं और वह डबल्स में नंबर एक खिलाड़ी बनी हुई हैं। वह अपनी पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ( 9725) से 5 अंक आगे हैं। सानिया और स्ट्राइकोवा ने इससे पहले पिछले महीने सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में हिंगिस और कोको वेंडवेगे को हराया था।

भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में साकेत मयनेनी सबसे ज्यादा रैंकिंग के एकल खिलाड़ी हैं। यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले मयनेनी हालांकि एक पायदान नीचे 138वें स्थान पर खिसक गये हैं।

स्पेन के खिलाफ हाल में डेविस कप में खेलने वाले रामकुमार रामनाथन भारतीयों में दूसरे नंबर के एकल खिलाड़ी हैं। वह भी हालांकि दस पायदान नीचे 229वें स्थान पर खिसके हैं। पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे युकी भांबरी 62 पायदान नीचे 282वें स्थान पर लुढक गए हैं। पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना 18वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि लिएंडर पेस चार पायदान चढ़कर 60वें स्थान हैं।

कोलंबिया और फार्क ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

 historic peace agreement signed by Colombia and Fark
historic peace agreement signed by Colombia and Fark

कार्टाजेना/कोलंबिया। कोलंबिया सरकार और वामपंथी फार्क (FARC) विद्रोही बल ने करीब 50 वर्ष से जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए ऐतिहासिक शांति समझौते पर आज हस्ताक्षर हो गए है। इस संघर्ष में लाखों लोगों की मौत हुई थी।

राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस और रेवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (फार्क) के नेता तिमोलियोन तिमोशेन्को जिमेनेज ने कैरेबियाई शहर कार्टाजेना में एक समारोह में समझौते पर हस्ताक्षर किए और वहां मौजूद कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य हस्तियों समेत लोगों की भीड़ ने तालियों के साथ इसका स्वागत किया।

समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने से पहले लातिन अमेरिका के अंतिम बड़े सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने के लिए चार साल तक प्रक्रिया चली। इस समझौते का अगले सप्ताह जनमत संग्रह में अनुमोदन किया जाना अभी शेष है।

राष्ट्रपति सांतोस ने समझौते पर हस्ताक्षर से पहले ट्विटर पर कहा, हम आज कोलंबिया में खुशी की नई भोर का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने इसे हमारे इतिहास में एक नया चरण बताया।

गोलियों से बनी कलमों से किए हस्ताक्षर
इस मौके पर दोनों पक्षों ने वास्तविक गोलियों से बनी कलमों से हस्ताक्षर किए। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी, वेटिकन के विदेश मंत्री पिएत्रो पैरोलिन और क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो समेत लातिन अमेरिकी देशों के नेताओं ने भाग लिया।

70 मिनट के इस समारोह में शिरकत करने वाले करीब 2500 लोगों ने सफेद पोशाक पहनी थी। यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रमुख फेडेरिका मोघेरिनी ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय संघ ने समझौते पर हस्ताक्षर के बाद फार्क को आतंकवादी समूहों की अपनी सूची से हटाने का फैसला किया है।

कोलंबिया के प्राधिकारियों के अनुमान के मुताबिक, कोलंबिया एवं फार्क के बीच संघर्ष में 2,60,000 लोगों की मौत हुई है, 45,000 लोग लापता हैं और 69 लाख लोग बेघर हो गए हैं। समझौते के तहत फार्क अब एक राजनीतिक दल के रूप में फिर से लॉन्च होगा। तिमोशेन्को के इसका नेता बनने की उम्मीद है।

आईओए करेगा नए मुक्केबाजी महासंघ को मान्यता देने पर विचार

0
New Boxing Federation will consider recognition of the IOA
New Boxing Federation will consider recognition of the IOA

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के गठन के लिए हुए चुनावों में पर्यवेक्षक भेजने के आग्रह के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा कि चुनाव अच्छी तरह से संपन्न हो गए हैं और वह नव गठित कार्यकारिणी को मान्यता देने पर विचार करेगा।

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (AIBA) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOA) दोनों ने चुनावों में अपना पर्यवेक्षक भेजने के लिए आईओए से आग्रह किया था। लेकिन रविवार को हुए चुनावों में आईओए का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा था जिससे यह संदेह पैदा हो गया था कि फिर से उसका रवैया कड़ा हो सकता है। उसने इससे पहले बाक्सिंग इंडिया को भी मान्यता देने से इन्कार कर दिया था।

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ (जो 2012 में बर्खास्त किये जाने तक खेल का संचालन करता था) अब भी आईओए का सदस्य है। हमें बताया गया है कि राज्य इकाईयों ने बीएफआई को हलफनामा दिया है कि उन्होंने आईएबीएफ की सदस्यता छोड़ दी है। हम इन शपथ पत्रों की जांच करके अगले महीने फैसला करेंगे।

आईएबीएफ की AIBA और खेल मंत्रालय दोनों ने ही मान्यता रद्द कर दी थी लेकिन वह फिर से मुख्यधारा में लौटने की कोशिश कर रहा है और दिल्ली हाईकोर्ट में मामला लंबित है। मेहता ने कहा कि हालांकि आईओए ने मुंबई में BFI चुनावों में औपचारिक तौर पर प्रतिनिधि नहीं भेजा था लेकिन उन्हें चुनावों के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

उन्होंने कहा कि हमें प्रतिक्रिया मिली है कि चुनाव अच्छी तरह से संपन्न हुए और बीएफआई को मान्यता देने का मसला एक महीने के अंदर आईओए में रखा जाएगा। देखते हैं कि चीजें आगे कैसे बढ़ती हैं। रविवार को चार साल तक चले प्रशासनिक उथल पुथल को समाप्त करते हुए बीएफआई ने व्यवसायी अजय सिंह को अपना अध्यक्ष चुना। महाराष्ट्र के जय कोवली महासचिव चुने गए।

 

धोनी की तरह परफेक्ट है सुशांत का हेलिकॉप्टर शॉट : किरण मोरे

bvcx

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भारतीय वन डे टीम के कप्तान एम.एस. धोनी की तरह ही हेलिकॉप्टर शॉट खेलने में माहिर है।

कोरिया ओपन में इंडिया की अगुवाई करेंगे श्रीकांत

0
Srikanth India will lead in the Korea Open
Srikanth India will lead in the Korea Open

सोल/कोरिया। गत हफ्ते जापान ओपन में ‘क्वार्टर फाइनल’ में पहुंचने वाले के श्रीकांत आज से शुरू होने वाले 6 लाख डॉलर इनामी कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करने जा रहे है।

श्रीकांत रियो के बाद पहला टूर्नामेंट खेलते जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन वहां वह दुनिया में नंबर 15 मार्क ज्वेबलर से हार गये थे। यह भारतीय खिलाड़ी कोरिया ओपन में बुधवार को पहले दौर में जब हांगकांग के वांग विंग की विन्सेंट के खिलाफ खेलने उतरेगा तो उनकी निगाहें पिछले सप्ताह के प्रदर्शन में सुधार करने पर लगी होंगी।

श्रीकांत ने बताया कि, यह अच्छा ड्रॉ है। मुझे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पी कश्यप फिर भारत की तरफ से शुरुआत करेंगे। वह क्वालीफायर में मलेशिया के गोह सुन हुआट से भिड़ेंगे। जापान ओपन में श्रीकांत के खिलाफ मैच के बीच से हटने वाले विश्व में 18वें नंबर के अजय जयराम टखने की चोट से उबर गये हैं और यहां अपना शुरुआती मैच कोरिया के जियोन हियोक जिन के खिलाफ खेलेंगे।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में स्विस ओपन चैंपियन एच एस प्रणय चीनी ताइपै के जु वी वांग जबकि कनाडा ओपन विजेता बी साई प्रणीत चीनी ताइपै के एक अन्य खिलाड़ी सु जेन हाओ से भिड़ेंगे। महिला एकल में तन्वी लाड का सामना पहले दौर में डेनमार्क की अन्ना तिया मैडसेन से होगा।

अन्य खबरें :

सेक्स एवं अपराध संबंधी समाचारों के लिए यहां क्लीक करें

पढ़े महेन्द्र सिंह धोनी की अन्य खबरें