
नीतीश कुमार की जद-यू असली पार्टी, मिला ‘तीर’ का निशान

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर 16 नई कब्रें मिलीं

जकार्ता। साल 1965-1966 में कम्युनिस्ट विरोधियों की हुई हत्या की जांच कर रहे एक इंडोनेशियाई संगठन ने शुक्रवार को कहा कि उसे जावा द्वीप पर 16 नई कब्रें मिली हैं, जिसमें करीब 5,000 शव हो सकते हैं। इससे पहले 122 कब्रों की खोज कर चुके नरसंहार के शिकार लोगों से संबंधित रिसर्च फाउंडेशन वाईपीकेपी-65 ने बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को नई जगहों के बारे में जानकारियां भेजी।
दिल्ली : महिला ने कैब चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

नई दिल्ली। एक महिला ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि एक कैब चालक और उसके साथी ने पांच घंटे तक उसके साथ कैब में दुष्कर्म किया और उसके कीमती सामान लूट लिए। बाद में उसे ग्रेटर नोएडा में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान में कुछ विरोधाभाष है और इसकी जांच की जा रही है।
13 साल बाद मूडीज की रेंटिंग अत्यंत उत्साहजनक : जेटली

नई दिल्ली। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज की ओर से भारत की रेटिंग में सुधार करने के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि यह बेहद उत्साहजनक है, जो सरकार द्वारा किए गए संरचनात्मक सुधारों पर अंतरराष्ट्रीय मुहर है।
जॉर्ज HW बुश पर एक और महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
