
कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी पर करेंगे जोरदार वापसी

मुंबई। हास्य कलाकार कपिल शर्मा जल्द ही अपने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ छोटे पर्दे पर जोरदार तरीके से वापसी करेंगे। चैनल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। सोनी एंटरटेनमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड दानिश खान ने बताया कि कपिल जल्द वापसी करेंगे।
de GRISOGONO के Creation 1 हार ने नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ा

जिनेवा। मशहूर नीलामी घराने क्रिस्टी द्वारा आयोजित शानदार आभूषणों की नीलामी के दौरान स्विस आभूषण निर्माता कंपनी दि ग्रिसोगोनो के हीरा व पन्ना जड़ित हार ‘द आर्ट ऑफ दि ग्रिसोगोनो-क्रिएशन 1’ ने नीलामी के रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह हार जिनेवा में 33,500,000 स्विस फ्रैंक यानी 33,701,000 डॉलर में नीलाम हुआ।
आशीष नेहरा ने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बिताया वक्त

कोलकाता। फिरोजशाह कोटला मैदान पर दो नवंम्बर को अपने करियर का अंतिम क्रिकेट मैच खेलने वाले आशीष नेहरा शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों से वक्त बिताते हुए दिखे। नेहरा ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में दो नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 व 3 पर बेबी फीडिंग रूम का शुभारंभ
