Home Blog Page 5258

अजमेर-पुष्कर स्पेशल रेलसेवा एक अक्टूबर से

pushkar Special train between Ajmer to Pushkar from October 1
pushkar Special train between Ajmer to Pushkar from October 1

जयपुर। आगामी पूजा महोत्सव एवं दीवाली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एक अक्टूबर से 15 नवम्बर तक अजमेर-पुष्कर-अजमेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा।

एक्सक्लुसिव : BJP MLA तिवाडी बोले, पार्टी नहीं बल्कि CM राजे खो रही हैं जनाधार

ghanshyam tiwadi
ghanshyam tiwadi

जयपुर। दीनदयाल उपाध्याय जयंती निकट आ रही है। राज्य में सबकी नजर इस दिन भाजपा विधायक व दीनदयाल वाहिनी के संयोजक घनश्याम तिवाड़ी की ओर से आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय शक्ति प्रदर्शन पर है। इस प्रस्तावित रैली ने कई राजनीतिक अफवाहों और चिंताओं को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि राजे विरोधी इसमें अपनी पूरी ताकत झोंक देने के मूड में हैं  उधर, राजे समर्थक इस आयोजन से पूर्व अनुशासन का पाठ  पढाने लग गये हैं। इस रैली को प्रदेश में एक बड़े राजनीति परिवर्तन की सुगबुगाहट के रूप में भी देखा जा रहा है। इन्हीं कयासों और चिंताओं पर सबगुरु न्यूज के एडीटारियल हेड परीक्षित मिश्रा ने जयपुर में घनश्याम तिवाड़ी से विशेष बातचीत में किए 10 सवाल।

एक केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में चल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा!

DCW chief Swati Maliwal claims union minister backing delhi sex racket
DCW chief Swati Maliwal claims union minister backing delhi sex racket

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दावा किया है कि संसद से तीन किलोमीटर दूर एक केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के नेता के संरक्षण में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।

एएचएल के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा, हरजीत होंगे कप्तान

harjeet Singh to lead Indian junior men's hockey team at australian tourney
harjeet Singh to lead Indian junior men’s hockey team at australian tourney

नई दिल्ली। पर्थ में 29 सितंबर से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई हॉकी लीग (एएचएल) के लिए भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान हरजीत सिंह को सौंपी गई है। दिपसान टिर्की को उपकप्तान बनाया गया है।

पहली बार भारत, मलेशिया और न्यूजीलैंड की अंतरराष्ट्रीय टीमें आस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में हिस्सा ले रही हैं।

टूर्नामैंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें गत चैम्पियन क्वीन्सलैंड, दक्षिण आस्ट्रेलिया, पश्चिम आस्ट्रेलिया, विक्टोरिया, न्यू साउथ वेल्स, तस्मानिया, मलेशिया टाइगर्स, मलेशिया ब्ल्यूज, न्यूजीलैंड ब्यूचर्स आदि टीमें शामिल हैं।

29 सितंबर को टूर्नामेंट के ओपन मैच में भारत का सामना मलेशिया ब्ल्यूज से होगा। भारतीय जूनियर हॉकी कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि दिसंबर 2016 में भारत में होने वाले जूनियर विश्वकप से पूर्व यह हमारे खिलाडियों के लिए अच्छा अनुभव है।

पहली बार हमें एएचएल के लिए आमंत्रित किया गया है और हमें उम्मीद है कि हम इस मौके का फायदा उठाएंगे।

टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर- विकास दहिया, कृष्ण बी पाठक। डिफेंडर- वरुण कुमार, दीपसान टिर्की, गुरिंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह, आनंद लाकड़ा। मिडफील्डर- नीलकांत शर्मा, हरजीत सिंह (कप्तान), संता सिंह, सुमित, मनप्रीत सिंह। फारवर्ड- अरमान कुरैशी, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, परविंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, अजित कुमार पांडे।

रिलायंस जियो के मुकाबले बीएसएनएल का मुफ्त-वॉयस कॉलिंग प्लान

BSNL plans free voice calling, cheaper package than Reliance Jio
BSNL plans free voice calling, cheaper package than Reliance Jio

मुंबई। भारतीय मोबाइल टेलिकॉम मार्केट में प्राइस वॉर को और ज्यादा कड़ा करते हुए पब्लिक सेक्टर की कंपनी बीएसएनएल 2017 की शुरुआत में टैरिफ प्लान में कटौती करेगी।