online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का दूसरा डायलॉग प्रोमो आज रिलीज हुआ है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एम एस धोनी का किरदार अदा कर रहे है। इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया गया है।
डायलॉग प्रोमो में टीम इंडिया के साथ धोनी के शुरुआती दिनों को दिखाया गया है। इस दौरान धोनी से जब उनका नाम पूछा तो उन्होंने कहा था कि कल टीवी पर देख लेना। इससे पहले फिल्म का पहला डायलॉग प्रोमो, ट्रेलर और गानें ‘जब तक’ और ‘फिर कभी’ रिलीज किए जा चुके हैं।
फिल्म में कियारा आडवाणी फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका निभा रही हैं। अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह का किरदार में नजर आएंगे। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितम्बर 2016 को रिलीज होने जा रही है।
didn’t make pink to make money says Producer Rashmi Sharma
मुंबई। टेलीविजन से फिल्मों में अमिताभ बच्चन की ‘पिंक’ की निर्माता के तौर पर कदम रखने वाली रश्मि शर्मा ने कहा कि उन्होंने पैसा कमाने के लिए फिल्म नहीं बनाई है।
IS claimed responsibility for the terrorist attack in Minnesota
वाशिंगटन। अमेरिका के मिनेसोटा के संत क्लाउड स्थित सेंटर मॉल में हुए हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने ले ली है।
शनिवार को मिनेसोटा के इस शॉपिंग मॉल में निजी सुरक्षा गार्ड की वर्दी में एक संदिग्ध हमलावर ने चाकू से हमला कर नौ लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस की कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर मारा गया था। आईएस से जुड़ी संवाद समिति ने दावा किया है कि वह हमलावर आईएस से जुड़ा था।
शहर के पुलिस प्रमुख विलियम ब्लेयर एंडरसन ने पत्रकारों से कहा कि चाकू से लैस हमलावर हमले के दौरान अल्लाह का नाम ले रहा था। उसने एक व्यक्ति से यह भी पूछा कि क्या वह मुस्लिम है। उन्होंने कहा कि ऑफ-ड्यूटी (उस समय ड्यूटी पर तैनात नहीं) पुलिस अधिकारी की कार्रवाई में हमलावर मारा गया।
इस मामले की जांच कर रही संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के अधिकारी रिचर्ड थॉर्नटन ने कहा कि यह ‘संभवत: आतंकवादी कृत्य था।’ उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरूआती दौर में है और अभी यह पता नहीं चला है कि हमलावर ने इस हमले के बारे में किसी और से चर्चा की थी या नहीं।
आईएस से जुड़ी संवाद समिति ‘अमाक’ की तरफ से कल जारी बयान में कहा गया कि मिनेसोटा में चाकू से हमला करने वाला‘आईएस का लड़ाका’था और आईएस ने यह कदम उसके खिलाफ अभियान चला रहे गठबंधन सेना की कार्रवाई के विरोध में उठाया है।
हमलावर के कथित रूप से सोमालियाई होने की खबर के बाद अमेरिका में रह रहे सोमाली समुदाय के लोग दहशत में है। सोमाली समुदाय के स्थानीय नेता मोहम्मौद मोहम्मद ने इस हमले की निंदा करते हुये कहा, हम इस घटना के बाद डरे हुये है। हमारे समुदाय को निशाना बनाया जा सकता है। मैं यह साफ करना चाहूंगा कि मिनेसोटा में रह रहे हमारे समुदाय का आईएस या किसी अन्य इस्लामिक आतंकवादी समूह के साथ कोई संबंध नहीं है।