Home Blog Page 5285

सुप्रीम कोर्ट में तीन बार तलाक का विरोध करेगी केंद्र सरकार

0
Supreme Court three times the government would oppose divorce
Supreme Court three times the government would oppose divorce

नई दिल्ली। केंद्र सरकार महिला अधिकारों के आधार पर ‘एक साथ तीन तलाक’ की व्यवस्था का उच्चतम न्यायालय में विरोध करेगी। साथ ही इस बात पर जोर देगी कि इस मुद्दे को समान आचार-संहिता के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

कानून मंत्रालय इस मुद्दे पर इस महीने के आखिर में समग्र उत्तर दाखिल करेगा। इस मुद्दे पर गृह, वित्त और महिला एवं बाल विकास मंत्रालयों सहित अंतर-मंत्रालयी स्तर पर विचार किया जा रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ‘हमें इसको समान आचार संहिता के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। हमें महिलाओं के अधिकारें के संदर्भ में बात करने की जरूरत है। हमारा जवाब सिर्फ अधिकारों पर केंद्रित रहने वाला है। किसी महिला के अधिकार अपरिहार्य हैं और संविधान के अनुसार उसके पुरुषों के बराबर के अधिकार हासिल हैं। उन्होंने कहा, ‘अदालत का हर फैसला हमें धीरे-धीरे इन समान अधिकारयों की ओर ले जा रहा है। एक साथ तीन तलाक की परंपरा पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी नहीं है। यह सिर्फ हमारे यहां है।’

गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पिछले सप्ताह बहुविवाह, एक साथ तीन तलाक (तलाक-ए-बिदत) और ‘निकाह हलाला’ की मुस्लिम परंपराओं के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार का क्या रुख होगा, इस पर चर्चा के लिए बैठक की।

चार सप्ताह का दिया था समय
इस सूत्र के अनुसार सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्रियों में इस बात की सहमति थी कि इस जटिल मुद्दे को लैंगिक अधिकार के चश्मे से देखा जाना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने इस महीने की शुरुआत में तीन तलाक के मुद्दे पर दायर याचिकाओं पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को चार सप्ताह का समय दिया था।
इन याचिकाओं में उत्तराखंड की महिला सायरा बानो नामक महिला की याचिका भी शामिल है जिन्होंने बहुविवाह, एकसाथ तीन तलाक (तलाक-ए-बिदत) और ‘निकाह हलाला’ की मुस्लिम परंपराओं असंवैधानिक करार देते हुए चुनौती दी है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में देश की सर्वोच्च अदालत से कहा था कि सुधारों के नाम पर पर्सनल लॉ फिर से नहीं लिखा जा सकता।

जयपुर: ज्वैलर्स हत्या में शामिल पांच हत्यारे बंगाल से अरेस्ट

Jaipur in Jewellers murder case involved in the of five killer Bengal arrested
Jaipur in Jewellers murder case involved in the of five killer Bengal arrested

जयपुर। राज्य के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में 13 सितम्बर को एक ज्वेलर की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो महिलाओं समेंत पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों बदमाशों की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से की है। फिलहाल इस वारदात का मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से दुर है।

एसपी अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी में बताया कि पुलिस टीम ने निशानदेही मिलने पर पश्चिम बंगाल के मिदनापुरा जिले से आरोपी विश्वजीत, मदन, कालीहाड़ा, हीना और पूर्णिमा को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी शम्भू अभी गिरफ्त से दूर है। इस पूरी वारदात को अंजाम देने में ज्वैलर के यहां काम करने वाला कामगार और उसका परिवार शामिल था। पुलिस ने बदमाशों से दो किलो आठ सौ ग्राम सोने की ज्वैलरी और एक1 लाख रुपए की नकदी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक श्रीशिवम ज्वैलर्स पर रोजाना की तरह उस दिन भी दुकान मालिक मूलचंद सोनी दुकान बंद करने से पहले दुकान पर लगा कांच का दरवाजा डाउन कर सामान को दुकान में रखने गया था। इसी ही दौरान लुटेरों ने दुकान में पहुंचकर ज्वैलर्स पर हमला बोल दिया। उसके घायल होने के बाद बदमाश ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फ्ुटेज से संदिग्ध लोगों की पहचान कर आरोपी की तलाश में बंगाल पहुंची और वहां से इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अभी मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।

वीडियो: 19 साल पहले जब गांगुली के सामने ढेर हुई पाक टीम

19 years ago when Ganguly was piled in front of Pak team
19 years ago when Ganguly was piled in front of Pak team

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को बतौर बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन कई मौकों पर उन्होंने टीम को बतौर गेंदबाज में जीत दिलाई है। गांगुली ने 1997 में टोरंटो में पाकिस्तान टीम के खिलाफ खेली गई सीरीज के तीसरे मैच में गेंदबाजी में वो कर दिया जो टीम के बड़े गेंदबाज ना कर सके। दादा ने पांच विकेट झटके और पूरी पाकिस्तान टीम को सिर्फ 148 रनों पर ढेर किया।

इस मैच को टीम इंडिया ने शानदार 34 रनों से जीत दर्ज की। कहा जाता है कि इस सीरीज में पाकिस्तान अकेले सौरभ गांगुली से हार गया। टोरंटो क्रिकेट, स्केटिंग और कर्लिंग क्लब पर 18 सितंबर 1997 को इस मैच में मैन ऑफ द मैच गांगुली ने लाजवाब प्रदर्शन किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान के सामने रक्षा।

  • पाक टीम ने काफी तेज शुरुआत की, लेकिन पारी के 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए गांगुली जिन्होंने इस मैच को पाकिस्तान के हाथों से छीन लिया। गांगुली ने इस मैच में 10 ओवरों में 16 रन देकर 5 विकेट लिए। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय करियर में गांगुली ने सिर्फ सात विकेट लिए थे। इस सीरीज में मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर कप्तान थे और गांगुली ने उनके भरोसे को जीतते हुए लगातार चार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते। उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
  • आई पि एलdownload
  • क्रिकेट जगत
  • हॉकी
  • सभी स्पोर्ट्स की खबरें

इंदौर में सरेराह युवक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा

youth stabbed to death in public view near Bansi Trade Center in indore
youth stabbed to death in public view near Bansi Trade Center in indore

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित बंशी ट्रेड लसेंटर (बीटीसी) के बाहर सोमवार को सुबह एक युवक को बदमाश ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

उरी हमले के बाद वायरल होने लगा प्रधानमंत्री मोदी का यह इंटरव्यू

pm modi
pm modi

सबगुरु न्युज-जयपुर। पठानकोट हमले के बाद उरी में सेना के कैम्प पर आतंकवादियों ने रविवार को बडा हमला कर दिया। इसमें 17 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले के बाद एक बार फिर सोशल वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक निजी टीवी चेनल पर दिया गया इंटरव्यू वायरल होने लगा।