Home Blog Page 5309

ढाई साल बाद लापता विमान MH 370 का मिला मलबा, खर्च हुए 912 करोड़

Two and a half years later, found the wreckage of the missing flight MH 370
Two and a half years later, found the wreckage of the missing flight MH 370

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने गुरुवार को पुष्टि की कि तंजानिया के निकट मिले विमान का पंख मलेशिया के लापता विमान बोइंग 777 का था। आठ मार्च 2014 को समुद्र में गिरा मलेशियाई फ्लाइट एमएच 370 का यह पहला बड़ा मलबा है।

तंजानिया के निकट पेंबा द्वीप के लोगों को जून में यह पंख मिला था। ढाई माह की जांच के बाद ऑस्ट्रेलियाई ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो ने पंख के एमएच 370 के होने पर मुहर लगाई है। कुआलालंपुर से बीजिंग जा रही फ्लाइट हिंद महासागर के बीच कहीं दुर्घटना का शिकार हो गई थी, इसमें 239 लोग सवार थे।

लापता विमान की खोज में ढाई साल में एक लाख बीस हजार वर्ग किलोमीटर का समुद्री इलाका खंगाला जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया, चीन और मलेशिया ने जुलाई में तलाशी अभियान आगे बढ़ाने के लिए 1072 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड जारी करने पर सहमति जताई थी। लापता विमान के यात्रियों के परिजनों ने तलाशी तेज करने की मांग की है।

पेट्रोल 58 पैसे महंगा, डीजल के दाम में 31 पैसे की कटौती

petrol price hike by Rs 58 paisa per litre, diesel price slash 31 paisa per litre
petrol price hike by Rs 58 paisa per litre, diesel price slash 31 paisa per litre

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में गुरुवार आधी रात से 58 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया वहीं डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 31 पैसे की कमी की गई।

घट रहा है ओजोन छिद्र, सदी के मध्य में पूरी तरह से भर जाएगा

World Ozone Day
World Ozone Day : researchers say hole above antarctica may be closed by 2050

नई दिल्ली। हर वर्ष 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है ताकि दुनियाभर में पृथ्वी के इस सुरक्षा कवज के प्रति जन जागरुकता पैदा की जा सके। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि इस सदी के मध्य तक ओजोन परत को हुए अबतक के नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

अगरतला में उतरा सुखोई-30, चीन को दिखाई ताकत

sukhoi SU 30 combat jet lands at agartala airport
sukhoi SU 30 combat jet lands at agartala airport

अगरतला। गुरुवार को सुखोई-30 लड़ाकू विमान अगरतला एयरपोर्ट पर उतरा। इसे पड़ोसी देश चीन के खिलाफ एयरफोर्स की मॉक ड्रिल माना जा रहा है। सुबह 8.30 बजे यह विमान यहां उतरा और दोपहर 12 बजे मॉक ड्रिल पूरा करने के बाद वापस चला गया।

मुलायम के कुनबे में तकरार : शिवपाल का सरकार व पार्टी पदों से इस्तीफा

Shivpal singh yadav resigns from all party posts
Shivpal singh yadav resigns from all party posts

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार और सपा के बीच घमासान में लगातार बदलते घटनाक्रम के बीच शिवपाल सिंह यादव ने गुरूवार की देर रात सरकार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।