Home Blog Page 5333

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अफरीदी खुद ही लें संन्यास: PCB

0
pcb wants pakistani cricketer shahid afridi to consider retirement
pcb wants pakistani cricketer shahid afridi to consider retirement

कराची। PCB चाहता है कि पाकिस्तान के दिगग्ज धुरंधर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी खुद ही संन्यास लें। इस महीने के आखिर में यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की आधिकारिक घोषणा करने का मौका दे सकता है। अफरीदी को पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था।

हालांकि अफरीदी अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। हाल में ही उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं और वह राष्ट्रीय टीम में चयन के लिये उपलब्ध हैं। पीसीबी सूत्रों ने कहा, बोर्ड और राष्ट्रीय चयनकर्ता इससे सहमत नहीं है और उनका मानना है कि अफरीदी को सम्मान के साथ संन्यास लेना चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद पाकिस्तान अगले साल अप्रैल तक कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगा और इसलिए वे चाहते हैं कि अफरीदी अगली सीरीज में ही संन्यास की घोषणा कर दें। उन्होंने कहा, वे अफरीदी से बात करके उन्हें बताना चाहते हैं कि चयनकर्ता अब अगले टी-20 विश्व कप के लिए नई टीम गठित करना चाहते हैं और इसलिए टीम में उनके लिये स्थान नहीं है।

उन्हें वेस्टंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए 16वें खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तानी टीम में शामिल करने और मैचों में खिलाने की पेशकश की जाएगी। चयनकर्ता इस सीरीज लिये 15 सदस्यीय टीम का चयन पहले ही कर चुके हैं।

टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लेटेस्ट ब्रांडेड कपड़े चोरी

Virat Kohli's shipment robbed by thieves with 'good test'
Virat Kohli’s shipment robbed by thieves with ‘good test’

नई दिल्ली। भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लेटेस्ट ब्रांडेड कपड़े चोरी हो गए। कोहली ने खुद इस बात का खुलासा अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर किया है।

टीम में सबसे ज्यादा ‘कंजूस’ है विराट: युवराज

0
team most Stingy Virat  is Yuvraj
team most Stingy Virat is Yuvraj

नई दिल्ली। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने कोहली को लेकर एक चौका देने वाला खुलासा किया है। युवराज ने कहा वह भारतीय टीम के सबसे कंजूस क्रिकेटर हैं।

उन्होंने एक रेडियो कार्यक्रम में कहा, विराट कोहली बहुत बड़े कंजूस आदमी हैं। हम खेलने के लिए हमेशा बाहर जाते हैं तो वह मुझसे जबरदस्ती पैसे की मांग करता है। उन्होंने साथ ही अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की भी पोल खोलते हुए कहा आशीष भी बड़े कंजूस हैं।

जब उनकी शादी हुई तो वह मुझसे कहता था कि उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों पर पैसे खर्च करना पसंद नहीं है। पंजाब के क्रिकेटर ने कहा कि भारतीय टीम में कई सीनियर खिलाड़ी हैं जो बहुत ही कंजूस हैं लेकिन वह उनका नाम नहीं ले सकते हैं।

उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की दयालुता के बारे में कहा, सीनियर खिलाडिय़ों में जवागल श्रीनाथ काफी दयालु थे। उनके साथ खेलने के बाद वह हमें दाल-चावल की दावत देते थे। हमने 15 साल बाद इसके लिए ट्विटर पर ‘धन्यवाद श्रीनाथ जी’ लिखकर उनकी फोटो अपलोड की थी।

ग्वालियर की मीनाक्षी माथुर बनी मिस यूनिवर्स फेमस 2016

Gwalior girl Meenakshi Mathur became Miss Universe Famous 2016
Gwalior girl Meenakshi Mathur became Miss Universe Famous 2016

ग्वालियर। पांच दिन तक चीन के ग्वानझू में आयोजित मिसयूनिवर्स 2016 में ग्वालियर की मीनाक्षी माथुर ने टॉप-10 में स्थान बनाते हुए मिस यूनिवर्स फेमस का खिताब जीता।

ISIS का प्रवक्ता अल-अदनानी अमेरिकी हमलों में मारा गया

0
isis spokesman al adnani killed in us air strike says pentagon
isis spokesman al adnani killed in us air strike says pentagon

वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के नेता और प्रवक्ता अबु मोहम्मद अल अदनान के मारे जाने की पुष्टि की है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

रक्षा अधिकारी ने कल एक आधिकारिक घोषणा से पहले अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया, ‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि अल-अदनानी मारा गया’।

गत माह अगस्‍त में आईएस ने सीरिया के अलेप्पो प्रांत में समूह के प्रवक्ता और विदेशी आतंकी अभियानों के रणनीतिकार अबु मोहम्मद अल-अदनानी के मारे जाने की घोषणा की थी। वहीं, अमेरिका ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसने इस क्षेत्र में अदनानी को निशाना बनाकर हवाई हमला किया था। पेंटागन ने कहा था कि उसने अल बाब शहर के पास एक हमले में आईएसआईएस के नेता को निशाना बनाया था और वह अभी इस हमले के नतीजों का आकलन कर रहा है।

आतंकी समूह ने अपनी संवाद समिति अमाक के माध्यम से अदनानी की मौत की घोषणा की थी। अमाक ने कहा कि अदनानी ‘अलेप्पो के खिलाफ सैन्य गतिविधियों को विफल करने के अभियानों का सर्वेक्षण करते हुए शहीद हो गया’। आईएस ने अदनानी की मौत का बदला लेने का भी संकल्प लिया।