Home Blog Page 5334

किराए के मकान में जिस्मफरोशी, दो युवतियों समेत छह अरेस्ट

six arrested including two women for running sex racket in indore
six arrested including two women for running sex racket in indore

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी परस्पर नगर में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल की दो युवतियों, बड़वानी की तीन युवकों और देवास के एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार रात पुलिस की कार्रवाई में छह लोग पकड़े गए हैं।

महागठबंधन में अंदरखाने लड़ाई पर रालोसपा ने उठाए सवाल

lok janshakti party raises questions on grand alliance internal fight
lok janshakti party raises questions on grand alliance internal fight

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सीमा सक्सेना ने कहा है कि महागठबंधन में शामिल दल जिस तरह से एक-दूसरे के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी कर रहे हैं, उससे ये साबित हो गया है कि न तो इनकी नीतियां मिलती हैं और न ही विचारधारा। जो दल वैचारिक स्तर पर एक साथ नहीं हो सकते, वही दल साथ मिलकर सरकार कैसे चला रहे हैं।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में इस लुक में नजर आएंगे आमिर खान

aamir secret superstar first look
aamir secret superstar first look

मुम्बई। पिछले दिनों परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एक अलग तरह की दाढ़ी और लंबी मूंछ वाली फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर लीक हुई थी, जिसे देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह अगली फिल्म में इसी अवतार में नजर आएंगे। कहा जा रहा था कि आमिर अपनी आने वाली फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में इस लुक में नजर आएंगे।

मगर, फिल्म डायरेक्टर अद्वेत चंदन ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के फर्स्ट लुक की दूसरी फोटो जारी की है। इस तस्वीर में आमिर दूसरे ही लुक में नजर आ रहे हैं। इस नए लुक में आमिर गंभीर मुद्रा में दिख रहे हैं, जबकि पहले लिक हुई तस्वीर में आमिर फनी अंदाज में दिख रहे थे।

इस फिल्म में आमिर केमियो करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आमिर खान के मैनेजर ‘अद्वेत’ कर रहे हैं।

कोडरमा में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव

RSS worker killed, Koderma tense
RSS worker killed, Koderma tense

कोडरमा। चंदवारा प्रखंड के घोरवाटांड़ टोला निवासी सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक और आरआरएस कार्यकर्ता कवि कुमार गुप्ता की हत्या के मामले में रोड़ जाम कर रहे ग्रामीणों ने एसपी क्रांति कुमार गड़देशी के आश्वासन पर जाम हटा लिया। हालांकि इलाके में तनाव की स्थिति है।

मुक्त कराई गईं झारखंड की 16 नाबालिग बच्चियां

16 tribal girls rescued from hatia yeshwantpur express
16 tribal girls rescued from hatia yeshwantpur express

रांची। रांची पुलिस की सूचना पर बंगलुरु पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी कर झारखंड की 16 नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया है। इस मामले में दो दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला भी शामिल है।