Home Blog Page 5342

प्रियंका चोपड़ा से न्यूयॉर्क में मिली सनी लियोनी

Priyanka Chopra was in New York Sunny Leoni
Priyanka Chopra was in New York Sunny Leoni

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सनी लियोनी ने न्यूयॉर्क में एक दोपहर साथ गुजारी। दोनों ने अपनी सेल्फी प्रशंसकों के साथ साझा की। कुछ ही महीने पहले खबर आयी थी कि ‘क्वांटिको’ स्टार सनी लियोनी के साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाना चाहतीं।

पिछले साल दिसंबर में खबर आयी थी कि ‘बाजीराव मस्तानी’ स्टार ने एक पुरस्कार समारोह में सनी लियोनी के साथ तस्वीरें खिंचवाने से मना कर दिया था।

प्रियंका और सनी ने बाद में ट्विटर पर इसका खंडन किया था। हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक, 2016 में सनी ने सोशल मीडिया पर अपनी और प्रियंका की फोटो साझा की।

वसई में दो मासूम बनीं हवस की शिकार, बलात्कारी ने दी धमकी

mumbai : two minor girls raped in Vasai
mumbai : two minor girls raped in Vasai

मुंबई। पालघर जिले की वसई तालुका में दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूमों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं। एक मामले में तो बलात्कारियों ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी। इन घटनाओं से पीडितों के परिवार में आक्रोश व्याप्त है।

हल्दीघाटी में होगी मैराथन, तीरंदाज लिंबाराम होंगे गुडविल एम्बेसडर

limba ram goodwill ambassador haldighati run birth
limba ram goodwill ambassador haldighati run birth

उदयपुर। पदमश्री सम्मान से सम्मानित ओलंपियन लिंबा राम हल्दीघाटी वेदान रन टू ब्रीथ हाफ मैराथन के सदभावना राजदूत बने है। हल्दीघाटी वेदान रन टू ब्रीथ नौ अक्टूबर को हल्दीघाटी में होगी। इसका आयोजन एक सामाजिक संस्थान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सहयोग से कर रही है।

बेंगलुरु की रोशमिता बनी ‘मिस दीवा 2016’, ‘मिस यूनिवर्स’ में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

Bangalore Roshmita harimurthy the Miss Diva 2016
Bangalore Roshmita harimurthy the Miss Diva 2016

मुंबई।रोशमिता हरिमूर्ति को मिस दिवा 2016 चुना गया है। इस खिताब के साथ रोशमिता अगले साल होने वाली ‘मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बेंगलुरु की 22 वर्षीय इस युवती ने 15 लड़कियों के बीच इस प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की। रोशमिता ने कहा कि उनकी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव आए हैं और आज वह बहुत खुश महसूस कर रही हैं। मॉडल रोशमिता अभी अंतररराष्ट्रीय व्यवसाय के विषय में एमए कर रही हैं। उन्होंने जल्द ही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू करने का वादा किया।

रोशमिता ने कहा कि भारत ने लंबे समय से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती है और उन्होंने यह अंतराल तोड़ने का भरोसा दिया। प्रतियोगिता में श्रीनिधि शेट्टी दूसरे पायदान पर रहीं, वहीं आराधना बुरागोहैन तीसरे स्थान पर रहीं।

जजों के पैनल में पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता, अर्जुन रामपाल, अभय देओल, अदिति राव और फैशन डिजायनर गौरव गुप्ता थे। लारा ने कहा कि यहां आईं सभी लड़कियों ने जजों को आकर्षित किया और उनके लिए किसी एक को चुनना बेहद मुश्किल था।

बागपत : अवैध सम्बंधों में की गई थी सतीश की हत्या

man was killed over an extramarital affair in Baghpat
man was killed over an extramarital affair in Baghpat

बागपत। बागपत केथांना चांदीनगर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव में हुए सतीश हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया।