
दिल्ली : नाबालिग ने किया 5 साल की मासूम के साथ रेप

राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 28 सितम्बर तक होंगे तबादले

जयपुर। राजस्थान सरकार ने तबादलों से रोक हटा दी है। सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर एक वर्ष आठ माह पूर्व लगाई गई तबादलों पर रोक हटा दी है। 16 जनवरी, 2015 को तबादलों पर रोक लगाई गई थी। तब से लगातार सरकार से मांग की जा रही थी कि वह तबादलों पर से प्रतिबंध हटाए।
स्कूल शिक्षा विभाग को छोडक़र सभी राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण तथा पदस्थापन पर लागू प्रतिबंध 9 सितम्बर से 28 सितम्बर तक इस शर्त के साथ हटाया है कि स्थानान्तरण या पदस्थापन के लिए कार्य ग्रहण अवधि देय नहीं होगी। ये आदेश प्रदेश के समस्त निगमों, मंडलों और स्वायत्तशाषी संस्थाओं पर लागू है।
दिल में छेद के ऑपरेशन के बाद उठाने लगा जिंदगी लुत्फ: क्रिस गेल

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के सबसे आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी ज़िन्दगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। गेल वैसे जीवन का लुत्फ उठाने के लिए पहचाने जाते है। हमेसा मस्ती के मुंड में रहते है। गेल ने कहा, आस्ट्रेलिया में 2005 में दिल के आपरेशन के बाद उन्होंने जिंदगी का लुत्फ उठाना शुरू किया।
साल 2005 में वेस्टइंडीज के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दिल में छेद के इलाज के लिए गेल का आपरेशन हुआ था और बहुत ही काम लोगों को इस बात का पता था । उनके माता पिता को भी सर्जरी होने के बाद इस बारे में जानकारी दी गई थी। सर्जरी के बाद गेल एडिलेड में तीसरे और अंतिम टैस्ट में नहीं खेल पाए थे और उन्होंने कहा कि इस आपरेशन के बाद ही उन्हें जीवन की अहमियत पता चली।
गेल ने आज यहां अपनी आत्मकथा ‘सिक्स मशीन’ के लांच के दौरान कहा कि किसी को नहीं पता कि आस्ट्रेलिया में उपचार के दौरान मुझे दिल में छेद के बारे में पता चला, मेरे माता पिता को भी नहीं। मुझे सर्जरी कराने के लिए बाध्य होना पड़ा और मैंने आपरेशन के बाद ही अपने माता पिता को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उस समय मैंने जीवन की अहमियत पहचानी। यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला लम्हा था। इसके बाद मैंने अपने जीवन का पूरा लुत्फ उठाने का फैसला किया और अब भी ऐसा कर रहा हूं।
प्रेमी के घर बारात ले पहुंची युवती, ससुराल में मिली शरण

कुशीनगर। बीएचयू की एक शोध छात्रा कुशीनगर के एक बेवफा प्रेमी के घर बैंड बाजा के साथ बारात लेकर पहुंच गई। मजबूरन प्रेमी के परिजनों ने युवती को शरण देनी पड़ी।
बुलंदशहर : पत्नी पर शक के चलते पति ने जेल से कराई हत्या
