Home Blog Page 5369

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने रिश्वत की शिकायत करते हुए मोदी से पूछा- क्या यही हैं ‘अच्छे दिन?’

comedian kapil sharma writes to pm modi questions about acche din
comedian kapil sharma writes to pm modi questions about acche din

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्विटर पर ‘अच्छे दिनों’ को लेकर सवाल किए हैं। भ्रष्टाचार को लेकर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

इंडोनेशिया ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट: जयराम क्वार्टर फाइनल में

0
ajay-jayram reched into quarter final Indonesia Grand Prix badminton tournament
ajay-jayram reched into quarter final Indonesia Grand Prix badminton tournament

इंडोनेशिया। इंडोनेशिया ग्रां प्रि बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलरों में सिर्फ अजय जयराम ही शानदार प्रदर्शन कर सके। उन्होंने हमवतन पारुपल्ली कश्यप और स्थानीय खिलाड़ी रेक्से औरेजा मेगानंदा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वह अंतिम आठ में पहुंचने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं। तीसरी वरीयता प्राप्त जयराम ने दूसरे दौर के मैच में कश्यप पर 21-7, 21-12 से आसान जीत दर्ज की. उसके बाद प्री-क्वार्टरफाइनल में मेगानंदा को 18-21, 21-12, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

कश्यप के अलावा एच एस प्रणय और बी साई प्रणीत अन्य भारतीय शटलर जिनका अभियान समाप्त हो गया। साई प्रणीत को थाईलैंड के तानोंगसक सेनोमबूनसुक ने 21-14 21-13 से हराया। इससे पहले उन्होंने पहले दौर में एक अन्य थाई खिलाड़ी कांताफोन वांगचारोन को 18-21 21-14 21-15 से पराजित किया था। प्रणय ने पहले दौर में मलेशिया के जू वेन सूंग को 21-17, 21-9 पराजित किया लेकिन अगले दौर में वह 12वीं वरीय चीनी खिलाड़ी हुआंग युजियांग से 19-21, 21-19, 23-21 से हार गये।

मालदा : कथित टोल टैक्स ने देने पर महिला को निर्वस्त्र करके पीटा

woman in Malda beaten up and stripped naked
woman in Malda beaten up and stripped naked

मालदा। हरिश्चंद्रपुर थाना के मशालदाह ग्राम पंचायत के खेजुरबाडी गांव में घर बनाने के एवज में कथित टोल टैक्स अदा न करने पर तृणमूल समर्थित महिला अनिता दास(40) को निर्वस्त्र करके पीटा गया। आरोप है कि सीपीएम के समर्थकों ने अनिता दास पर हमला किया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सिंधू-साक्षी को महिंद्रा थार देकर किया सम्मानित

0
Mahindra & Mahindra pv sindhu and sakshi malik mahindra thar honored
Mahindra & Mahindra pv sindhu and sakshi malik mahindra thar honored

मुंबई। रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और महिला पहलवान साक्षी मलिक को विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) ने गुरुवार को नीले रंग की आफ रोडर ‘थार’ देकर सम्मानित किया।

कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने कांदिवली स्थित कंपनी के कारखाने में आयोजित सम्मान समारोह में इन दोनों खिलाडिय़ों को ‘महिंद्रा थार’ की चाबियां सौंपी।

सिंधू ने रियो ओलंपिक में बैडमिंटन के महिला एकल में रजत पदक जबकि साक्षी ने महिला कुश्ती के 58 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

…Big B का खुलासा, ‘पीकू’ के लिए दीपिका को दी गई थी ज्यादा फीस!

amitabh bachchan confesses that deepika padukone was paid more than him for piku
amitabh bachchan confesses that deepika padukone was paid more than him for piku

मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘पीकू’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बिग बी ने बताया, कि फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को उनसे कहीं ज्यादा फीस दी गई थी।

2015 में रिलीज़ फिल्म ‘पीकू’ में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘पीकू’ में अमिताभ ने दीपिका के बीमार पिता का किरदार निभाया था। फिल्म में ‘पीकू’ का किरदार दीपिका ने निभाया था, लेकिन अमिताभ के किरदार को भी लोगों ने काफी पसंद किया।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस भी किया था। अमिताभ ने बताया कि फिल्म में काम करने के लिए दीपिका को निर्माता ने उनसे ज्यादा पैसे दिए थे।

‘पीकू’ की रिलीज के बाद अमिताभ और दीपिका के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। दीपिका ने ‘पीकू’ की सफलता के लिए पार्टी दी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन नजर नहीं आए थे।

अमिताभ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘पिंक’ की प्रमोशन के दौरान कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि यहां यह कहना उचित है या नहीं। लेकिन हालात ऐसे बने कि ऐसा हुआ।

पीकू के लिए दीपिका को मुझसे ज्यादा फीस दी गई थी। ऐसा दो वजह से हुआ। पहली वजह, वह फिल्म के लिए मुझसे ज्यादा अहम थीं। दूसरी वजह, मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं, इसलिए मैंने अपना प्राइज टैग खो दिया है।’