
उदयपुर। देश के 70 प्रतिशत हैरिटेज होटल और हवेली राजस्थान में हैं। फिर भी कई राज्य पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान से आगे हैं। ये बात रविवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के पांचवें वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।