Home Blog Page 5419

रामसा पीर का मेला शुरू, भक्तों का उमड़ा सैलाब

rajasthan : baba Ramdev 632 th badwa fair begins in Jaisalmer
rajasthan : baba Ramdev 632 th badwa fair begins in Jaisalmer

जोधपुर। पीरो के पीर बाबा रामदेव का प्रकट्योत्सव शनिवार से मसूरिया और रूणीचे धाम में मंगला आरती के साथ शुरू हुआ। लाखों जातरू कतार से बाबा के दर्शन करने को उमड़ पड़े।

जातरूओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अलसुबह मगंला आरती और बाद में सुबह 11.15 बजे ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। बाबा रामदेव की जन्मस्थली में भी मेला शुरू हो गया।

मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरू बालिनाथ की गुफा और बाबा रामदेव मंदिर में 108 ज्योत के साथ महाआरती की गई। इस अवसर पर अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रफुल कुमार भंडारी व सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास भी मौजूद थी।

मेला स्थल पर सीसीटीव कैमरों के साथ जातरूओं की सुरक्षा की निगरानी और व्यवस्था के लिए स्वयं सेवक और पुलिस का माकूल जाब्ता सहयोग कर रहा है।

देश के विभिन्न प्रदेशों से जातरूओं का जोधपुर पहुंचना जारी है। लाखों जातरू जोधपुर पहुंच कर बाबा के दर्शन कर रामदेवरा के लिये कुच कर गये है। यह मेला हर वर्ष भरा जाता है जिसमे लाखों भक्त बाबा के यहां पर अपनी मन्नत पूरी होने पर और मन्नत मांगने के लिए आते है।

शहर के विभिन्न भागों में समाज सेवियों ने दिल खोल कर जातरूओं की सेवा कर बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पिछले एक पखवाड़े के दौरान करीब 12 लाख से ज्यादा जातरू जोधपुर पहुंच चुके हैं।

रंग बिरंगी विशाल ध्वजा हाथों में थामे और बाबा का प्यारा कपड़े का घोडा लेकर बाबा के जातरूओं के जत्थे बाबा के जयकारे के साथ मसूरिया स्थित बाबा के गुरू बालीनाथ की गुफा और मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।

बाबा के मसूीरिया स्थित मंदिर में शाम चार बजे से न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास के सानिध्य में दुग्धाभिषेक किया गया।

इधर जैसलमेर जिले के रामदेवरा में स्थित बाबा के मंदिर और समाधि में भी शनिवार सवेरे ब्रहम मुहुर्त में मंगला आरती के साथ बाबा को स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन किया गया।

मेले में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की पयाप्त जाब्ता लगाया गया है। जोधपुर में बाबा रामदेव के गुरू बालिनाथ की समाधि पर प्रसादी चढाने के बाद लाखों जातरू रामदेवरा पहुंच रहे है। मंदिर और रूणिचा बाबा के जयकारे से बगैर माईक ही गूंज रहा है।

रिश्वत के आरोपी एएसआई को भेजा जेल

ajmer : accused of bribery ASI sent to prison
kishangarh : accused of bribery ASI sent to prison

अजमेर। अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित गांधी नगर पुलिस थाने के एएसआई शिशुपाल सिंह की रिमांड अवधि समाप्त होने पर एसीबी ने शुक्रवार को अजमेर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

राजस्थान विधानसभा का संभवतया अब तक का सबसे छोटा सत्र रहा

Rajasthan assembly Monsoon session
Rajasthan assembly Monsoon session : Opposition creates ruckus, cow deaths, crime against dalits

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का महज दो दिवसीय सत्र भी काफी हंगामेदार रहा और अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के आदेश पर सदन में मार्शलों ने प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी सहित प्रतिपक्ष के छह सदस्यों को धक्का-मुक्की कर सदन से बाहर निकाला।

सेक्स स्कैंडल पर विवादित बयान से बीजेपी के निशाने पर आए आप नेता आशुतोष

aap's Ashutosh defends sacked delhi minister sandeep kumar in sex scandal
aap’s Ashutosh defends sacked delhi minister sandeep kumar in sex scandal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल मामले पर पार्टी लाइन से अलग राय जाहिर करते हुए उनका बचाव किया है। आशुतोष ने सवाल उठाया है कि यदि दो व्यस्क सहमति से आपस में सेक्स करते हैं तो क्या यह अपराध है?

झारखंड में टैलेंट की कमी नहीं, कलाकारों को मिले मौका: अनुपम खेर

Not lack of talent in Jharkhand, had a chance to cast : head of TAC Anupam Kher
Not lack of talent in Jharkhand, had a chance to cast : head of TAC Anupam Kher

रांची। फिल्म अभिनेता एवं झारखंड फिल्म तकनीकी सलाहकार समिति की अध्यक्षता कर रबे अनुपम खेर ने शुक्रवार को कहा कि हम ऐसा काम करें, जिससे एक नया आयाम स्थापित हो। ताकि यह राज्य देश ही नहीं विदेश में भी एक नया आयाम स्थापित करे।