Home Blog Page 5493

बलूचिस्तान पीओके – मोदी का मारक हथियार

modi's comments are 'proof India's meddling in balochistan
modi’s comments are ‘proof India’s meddling in balochistan

नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के विरुद्ध अपनें चौताफा घेराबंदी के अभियान के तरफ एक नया और मारक हथियार चला दिया है। हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान, पाक अधिकृत कश्मीर व गिलगित की स्वतंत्रता वहां के लोगों पर हो रहे अत्याचार, मानवाधिकार हनन व धार्मिक, नस्लीय, क्षेत्रीय भेदभाव के विरूद्ध मुखर आवाज लगा दी है।

बोल्ट द्वारा हस्ताक्षर युक्त जूता 18,152 डॉलर में बिका

Usain Bolt's autographed running shoe sold for 18 152 USD in online Auction
Usain Bolt’s autographed running shoe sold for 18 152 USD in online Auction

लंदन। रियो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट द्वारा हस्ताक्षर युक्त जूता इंटरनेट नीलामी में 18,152 डॉलर में बिका। नीलामी करने वाली संस्था काटाविकी ने इसकी शुरुआती कीमत 8 हजार डॉलर रखी थी।

शिवसेना ने साधा निशाना, पाक अधिकृत कश्मीर में क्या मोदी सेना भेजेंगे?

shiv sena taunts PM modi, asks if he will send army to save baloch
shiv sena taunts PM modi, asks if he will send army to save baloch

मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय के जरिए जहां मोदी पर निशाना साधा है, वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार को भी आडे हाथों लिया है। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि क्या वे पाक अधिकृत कश्मीर में सेना भेजेंगे।

संघ पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में पलटे राहुल गांधी

rahul gandhi makes U-turn in supreme court, says never accused RSS as an institution for crime
rahul gandhi makes U-turn in supreme court, says never accused RSS as an institution for crime

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में राहत दे दी है।

मछुआरा को मिला 670 करोड़ रूपए का मोती, 10 साल पलंग के नीचे रख सोता रहा

0

 

fisherman found a world largest pearl in palawan island
fisherman found a world largest pearl in palawan island

मनीला। आपने अभी तक कई प्रकार के मोतियों को देखा होगा लेकिन क्या आपने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे महंगा मोती देखा है। दक्षिण पूर्व एशिया के देश फिलीपींस में दुनिया का सबसे बड़ा मोती सामने आया है। जिसकी कीमत अतंरराष्ट्रीय बजार में लगभग 10 करोड़ डॉलर (670 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

फिलीपीन्स के पालावान द्वीप का एक मछुआरे को 10 साल पहले ये मोती मिला था। मछुआरे को नहीं पता था यह इतना कीमती होगा और उसने मोती को शुभ मानकर 10 साल तक अपने घर में रखा। ये मोती 2.2 फुट लंबा और 34 किलोग्राम का वजन है। यह मोती 6.4 किलो वजनी ‘पर्ल ऑफ अल्लाह’ से कई गुना बड़ा है। पर्ल ऑफ अल्लाह अब तक का सबसे बड़ा मोती था जिसकी कीमत 4 करोड़ डॉलर (260 करोड़ रुपये) है।

एक बार उस मछुआरे ने इस मोती को एक फिलीपीन्स के एक टूरिस्ट अधिकारी को दिखाया, इसके बाद इसे इसके राज से पर्दा हटा। अब फिलीपीन्स के अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस इलाके में मोती रखे जाने से अधिक टूरिस्ट इसे देखने के लिए आएंगे।

2006 में मिला
मछुआरे ने बताया कि वर्ष 2006 में एक दिन समुद्र तट पर जब मछुआरा अपनी को खोल रहा था तो उसे नीचे अटका हुआ महसूस हुआ। उसने पाया कि लंगर के नीचे एक विशालकाय मोती अपनी खोल के साथ फंसा हुआ है। वो खोल समेत मोती को घर ले आया। हालांंकि, उसे मोती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने इसे भाग्यशाली पत्थर समझकर अपने पलंग के नीचे रख दिया।