Home Blog Page 5494

कमाई के मामले में दीपिका दुनिया की टॉप 10 अभिनेत्रियों में शामिल

forbes list deepika padukone is worlds top 10 highest paid actress
forbes list deepika padukone is worlds top 10 highest paid actress

न्यूयॉर्क। फोर्ब्स ने दुनिया की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूचि जारी की है। जिसमें भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल है। फोर्ब्स इस लिस्ट में दीपिका को 10वां स्थान मिला है। सूचि में शामिल सभी अभिनेत्रियों की कमाई एक करोड़ डॉलर है।

फोर्ब्स की इस सूची में ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस, जुलिया रॉबर्ट्स और फ्रैंड्स सीरियल फेम जेनिफर एनिस्टन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 30 वर्षीय दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में जगह बनाने वाली एक मात्र भारतीय अभिनेत्री हैं। फोर्ब्स का कहना है कि दीपिका की दीपिका बाजीराव मस्तानी और पीकू ने बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और अच्छी कमाई की है, जिसके चलते उन्हें इस सूचि में शामिल किया गया है।

फोर्ब्स ने बताया कि ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से करियर शुरू करने वाली दीपिका की हाल ही में कुछ फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और यही एक बड़ा कारण रहा उनके इस लिस्ट में शामिल होने का।

इस सूची में पहला स्थान पाने वाली जेनिफर लॉरेंस की कमाई 4.6 करोड़ डॉलर है जबकि 3.3 करोड़ डॉलर की कमाई करने वाली अभिनेत्री मेलीसा मेक्कर्थी दूसरे स्थान पर हैं।

दीपिका की पहली हॉलिवुड फिल्‍म ‘xXx’ रिलीज होने वाली है जिसमें दीपिका बेहद हॉट नजर आएगी। उनके साथ हॉलिवुड स्‍टार विन डीजल भी हैं।

हिमाचल : सडक़ दुर्घटना में पांच की मौत, दो घायल

Himachal Pradesh : Five killed, two injured as jeep falls into ditch in chamba
Himachal Pradesh : Five killed, two injured as jeep falls into ditch in chamba

चंबा। चंबा जिला के अति पिछड़े क्षेत्र तीसा में बुधवार सुबह एक जीप के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गए। मारे गए सभी लोग स्थानीय निवासी थे। घटना स्थल राज्य मुख्यालय शिमला से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।

मानहानि मामलों पर जयललिता को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

jayalalitha slammed by Supreme Court on defamation cases : you are public figure, face criticism
jayalalitha slammed by Supreme Court on defamation cases : you are public figure, face criticism

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मानहानि कानून का दुरुपयोग करने पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को जमकर फटकार लगाई। अदालत ने इस मामले में दोबारा नोटिस ज़ारी कर जयललिता से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

छात्रसंघ चुनाव मे मतदान सम्पन्न, सिरोही महाविद्यालय में 74.58 प्रतिशत मतदान

2
सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिले भर में बुधवार को छात्रसंघ चुनावों का मतदान एक बजे समाप्त हो गया। डेढ बजे तक मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। सिरोही के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को छोडकर आबूरोड, शिवगंज, सिरोही महिला महाविद्यालय के परिणाम और रुझान साढे तीन बजे तक मिल जाएंगे।

केजरीवाल ने मोदी पर कसा तंज, क्या पिछड़े और दलित राष्ट्रवादी नहीं

arvind kejriwal says According to PM Modi, all dalits and backwards are not nationalist
arvind kejriwal says According to PM Modi, all dalits and backwards are not nationalist

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार देश का पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग राष्ट्रवादी नहीं है।