
पटना। बिहार में वैशाली जिले के राघोपुर दियारा में रविवार रात से सोमवार सुबह तक 45 लोगों ने बाढ़ के पानी में नाव पर बिताई। इन लोगों को ले जा रही नाव का इंजन खराब हो गया और 25 स्कूली छात्रों व तीन शिक्षकों ने आपदा प्रबंधन विभाग से गुहार लगाई लेकिन कोई बचाने नहीं आया।