Home Blog Page 5682

प्रियंका को वनमैन आर्मी मानती हैं परिणीति चोपड़ा

Priyanka Chopra is One Man Army it's insane says parineeti
Priyanka Chopra is One Man Army it’s insane says parineeti

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को वनमैन आर्मी मानती हैं। परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपने करियर में बहुत मेहनत की है।

विज्ञापन फिल्म में साथ नजर आएंगे ऋतिक, सोनम

Hrithik roshan and  Sonam kapoor pair came together in ad film
Hrithik roshan and Sonam kapoor pair came together in ad film

मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन और सोनम कपूर की जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है। ऋतिक रोशन और सोनम कपूर ने ‘धीरे धीरे से’ गाने में अपनी कैमेस्ट्री से ऐसा जादू चलाया कि दर्शकों पर इसका नशा सा छा गया है।

बॉलीवुड नहीं छोड़ रही है नरगिस फाखरी

Nargis Fakhri is not leaving Bollywood
Nargis Fakhri is not leaving Bollywood

मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री और रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी अभी बॉलीवुड नहीं छोड़ रही है। नरगिस फाखरी ने उन सभी अफवाहों का खंडन किया, जिनके मुताबिक वह बॉलीवुड छोड़ रही हैं। नरगिस ने ऐसी अफवाहों को निराधार बताया।

पाली : जवाई नदी में बाइक समेत बहे तीन युवक, एक की मौत

pali : three youth drown with bike at Jawai river, one died
pali : three youth drown with bike at Jawai river, one died

सुमेरपुर/फालना/पाली। पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कोरटा गांव में बारिश के कारण तेज बहाव से बह रही जवाई नदी में बाइक समेत तीन युवक बह गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई दो अन्य को बचा लिया गया।

घटना शाम करीब 6:45 बजे की है। भूतावड निवासी बालूराम गरासिया पुत्र अणदाराम गरासिया, नाथू गरासिया और सोनाराम गरासिया मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने कानपुरा से कोरटा जा रहे थे।

pali : three youth drown with bike at Jawai river, one died
pali : three youth drown with bike at Jawai river, one died

पोसालिया नदी की रपट पर में मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई और तीनों नदी के बहाव की चपेट में आ गए। इस हादसे में बालू राम की मौत हो गई तथा नाथू घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा युवक सोनाराम स्वस्थ है।

pali : three youth drown with bike at Jawai river, one died
pali : three youth drown with bike at Jawai river, one died

इस हादसे की जानकारी मिलते ही सुमेरपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा एसएचओ इंदा राम के नेतृत्व में रेस्क्यू आॅपरेशन चालू हुआ। पालड़ी चौकी प्रभारी भगवत सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, पूसा राम, सांकल राम ने समाजसेवकों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को नदी के तेज बहाव से बहार निकाला। मृतक बालू राम गरासिया का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल का उपचार जारी है। नदी के बहाव में मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका है।

jeep
फालना के खारेश्वर नदी में फंसे युवक को बचाया

पाली जिले के फालना में भी खारेश्वर नदी में ऐसा ही एक हादसा हुआ। तेज बहाव में एक जीप चालक फंग गया। नदी में जलस्तर बढने तथा तेज बहाव होने पर चालक जान बचाने के लिए जीप के उपर चढकरा बैठ गया।

ग्रामीणों इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी तथा पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के कुशल निर्देशन में रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन मंगवाई तथा उस पर चढकर नदी में फंसे चालक की ओर रस्सी फेंकी गई। थोडे प्रयास के बाद रस्सी उस तक पहुंच गई।

उसे दिशा निदेर्शों का पालन किया तथा रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाल लिया गया। सूत्र बताते हैं कि चालक जब पानी में जीप समेत उतरा था तब वह नशे की हालत में था। नशे की हालत में ही उसने जीप को पानी में उतार दिया था।

रेस्क्यू आॅपरेशन में इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

अताउर रहमान एसपी
बाबूलाल एसएचओ फालना
सुरभान सिंह एएसआई एएसआई
राजेश मेवाडा एसडीएम बाली
महेंद्र प्रताप सिंह
रघुवीर मीणा
एएसआई सज्जन सिंह
हाइड्रा चालक समीर खान
पारस सोमपुरा

कोर्ट ने महमूद फारूकी को अमरीकी छात्रा से दुष्कर्म का दोषी ठहराया

Mahmood Farooqui
bollywood filmmaker Mahmood Farooqui held guilty of raping an American national

नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत अदालत ने बॉलीवुड फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह-निर्देशक महमूद फारूकी को 2015 में 35 वर्षीय अमरीकी महिला से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया है। अदालत इस मामले में दो अगस्त को सुनवाई करेगी।