
मायावती बोली, बुआ के सम्मान में दयाशंकर को गिरफ्तार कराएं अखिलेश

रूस की ट्रैक एवं फील्ड टीम पर प्रतिबंध कायम

विएना। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघ (आईएएएफ) ने रूस की ट्रैक एवं फील्ड टीम पर ओलंपिक खेलों के लिए अपने प्रतिबंध को कायम रखा है।
तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने शमी

एंटिगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन चार विकेट लेने के साथ ही मोहम्मद समी सबसे टेस्ट क्रिकेट में तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए सोमवार को मुम्बई में रोड शो

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा नवम्बर माह में जयपुर में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016‘ (ग्राम) के प्रचार-प्रसार के लिए पहला रोड शो सोमवार को मुम्बई में होगा।
जयपुर : चौमू कस्बे के पास 25 लाख की अवैध शराब बरामद

जयपुर। राजधानी जयपुर से सटे चौमूं कस्बे के पास रविवार सुबह पुलिस ने दो ट्रकों और एक कार में भरकर बड़ी मात्रा में ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद की। तीनों वाहनों में 1000 छोटे कार्टन में अवैध शराब रखी थी।
इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को धरबदबोचा और उनसे पूछताछ कर रही है। बरामद शराब करीब 25 लाख रुपए की बताई जा रही है।
चौमूं पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो ट्रकों और स्फिट डिजायर कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। इस पर चौमूं थाना पुलिस ने जयपुर –सीकर मार्ग पर नाकाबंदी कर दी।
दो ट्रक संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ट्रक के चालकों ने ट्रकों को दौलतपुरा की तरफ भगाना शुरू करदिया। पुलिस ने पीछा कर टांटियावास टोल नाके के पास दोनों ट्रकों को पकड़ लिया। तलाशी में अवैध शराब से भरे कार्टन मिले।
पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब कहां ले जाई जा रही थी।