
नई दिल्ली। अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में छह सप्ताह पहले अगवा हुई भारतीय महिला रिहा हो गई हैं। इस खबर की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी है।

नई दिल्ली। अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में छह सप्ताह पहले अगवा हुई भारतीय महिला रिहा हो गई हैं। इस खबर की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी है।

जयपुर। भारतीय मजदूर संघ शनिवार को 62वें साल में प्रवेश कर गया। संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में मुख्य समारोह सवाई मानसिंह अस्पताल के आॅडिटोरियम में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जयपुर जिला ईकाई की ओर से आयोजित समारोह में जिले के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों, संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों ने भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों में राष्ट्र भाव जागरण का कार्य कर रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार की ओर से मजदूरों के लिए चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिक वर्ग तक पहुंचाने के लिए बीएमएस सेतू की तरह सहयोग करे।
समारोह के मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष हिरण्मय पण्ड्या ने कहा कि संख्या बल के हिसाब से भारतीय मजदूर संघ देश का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। बीएमएस मजदूर क्षेत्र का एकमात्र संगठन है जो अविभाजित रहकर अपनी 62वीं वर्षगांठ मना रहा है तथा नान पाॅलिटिकल श्रमिक संगठन के रुप में मजदूरों की सेवा कर रहा है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन जयपुर के निदेशक कन्हैया लाल बेरवाल ने ध्यान दिलाया कि आज जिन श्रमिक कानूनों को आधार बना कर मजदूर वर्ग संघर्ष कर रहा है उनके निर्माण में बाबा साहेब का बहुत बड़ा योगदान है।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दीनानाथ रुंथला ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर राजस्थान में सम्पन्न किए गए कार्यक्रमों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
समारोह में प्रदेश संगठन मंत्री रामविलास पारीक, सह संगठन मंत्री कैलाश चन्द सैन, प्रदेश मंत्री विष्णु शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ शुक्ला उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

एंटीगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक (200) और आर अश्विन के शतक (113) की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 566 रन बनाकर समाप्त घोषित की। जिसके जवाब में दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक वेस्टइंडीज़ ने पहली पारी में 1 विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं।

मुंबई। अपने विशिष्ट अंदाज, हाव-भाव और आवाज से लगभग पांच दशक तक दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने वाले महमूद ने फिल्म इंडस्ट्री में ‘ङ्क्षकग ऑफ कॉमेडी’ का दर्जा हासिल किया लेकिन उन्हें इसके लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था और यहां तक सुनना पड़ा था कि वो न तो अभिनय कर सकते है और ना ही कभी अभिनेता बन सकते हैं।

चेन्नई। दक्षिण के फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ शुक्रवार को देश भर में रिलीज हुई और उनको दिवानगी की हद तक चाहने वालों ने नाचते-गाते हुए सिनेमाघरों का रूख किया। कई प्रशंसकों ने रजनीकांत के बड़े कटआउट पर हजारों लीटर दूध चढ़ा दिया।