online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
Defamation case against rahul gandhi blaming rss for Mahatma Gandhi’s assassination
नेहरु राजवंश के युवराज राहुल गांधी अपने ही शब्द-जाल में फंस गए हैं। मार्च 2014 में देश को चुनाव का बुखार चढ़ा हुआ था। महाराष्ट्र की एक सभा में उन्होंने एक जुमला दे मारा। उन्हें यह बुरा लगा कि नरेंद्र मोदी-जैसा आदमी अपनी सभाओं में गांधी और पटेल की दुहाई दे रहा है।
युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
सूर्योदय 05.24, सूर्यास्त 06.36, वर्षा-ऋतु, रवि-दक्षिणायन
धनिष्ठा नक्षत्र दिन के 4.34 तक
आज श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया, शुक्रवार 22 जुलाई – 2016 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।
high profile Sex racket busted in south delhi, Russian girls and letter heads of MPs found
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए रूसी लड़कियों समेत 63 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस सेक्स रैकेट में कई विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं।
Chandigarh BSP leader Jannat Jahan offers Rs 50 lakh for chopping off dayashankar’s tongue
चंडीगढ़। चंडीगढ़ बसपा की पार्षद जन्नत जहां ने गुरुवार को एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा ऑफिस के सामने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जो भी भाजपा नेता दयाशंकर की जुबान काटकर लाएगा, उसे 50 लाख रुपए दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता दयाशंकर ने मायावती को अपशब्द कहे थे। जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है।
गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित भाजपा के ऑफिस के सामने बसपा ने प्रदर्शन किया और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। साथ ही बसपा के नेता उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं। उधर, बुधवार देर रात बीजेपी नेता दयाशंकर के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बीजेपी नेता दयाशंकर के घर के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित आवास की सिक्युरिटी बढ़ा दी है।वहां दो पुलिसवालों को तैनात कर दिया है। साथ ही बीजेपी ऑफिस पर भी एक्स्ट्रा पुलिस लगाई गई है।
बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह ने मायावती पर अपशब्द मामले में सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। मैंने तो केवल ये कहा था कि आर.के. चौधरी, स्वामी प्रसाद मौर्या और जुगल किशोर का ये आरोप है कि बहन जी पैसा लेकर टिकट बेचती हैं। मैंने कहा चरित्र का संकट है अगर मेरी बात से कोई आहत है तो मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं।
यूपी भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में कहा था कि मायावतीजी तो वेश्या से भी बदतर चरित्र की हो गई हैं। मायावती कांशीराम का सपना चूर-चूर कर रही हैं। एक करोड़ रुपए में टिकट बेचती हैं। घंटेभर बाद कोई दो करोड़ दे तो टिकट उसे दे देती हैं। शाम तक किसी ने तीन करोड़ दे दिए तो टिकट उसे मिल जाएगी।