
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को एलआईसी अधिकारियों और एजेंटों के आफिसों सहित 11 ठिकानों पर सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) ने छापेमारी की है। इस दौरान सीबीआई ने लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन के एमपी नगर जोन 2 स्थित ब्रांच नंबर 4 में रेड डाली।