Home Blog Page 5783

दस साल पुराने डीजल वाहनों पर एनजीटी ने लगाया प्रतिबंध

NGT bans diesel vehicles over 10 years old in delhi
NGT bans diesel vehicles over 10 years old in delhi

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दस साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया हैं। साथ ही दस साल से पुरानी डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन खत्म करने का भी आदेश दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने किया भूल का पश्चाताप

arvind kejariwal in harmindar sahib
arvind kejariwal in harmindar sahib

चंडीगढ़। दिल्ली के मुखमंत्री एवं  आम आदमी पार्टी के कनवीनर  अरविंद् केजरीवाल सोमवार को अपनी भूल का पश्चाताप किया। इसमें उनकी पंजाब टीम भी शामिल थी।

भूमि विवाद में लाठी से पीट-पीट कर मार डाला

murder in falna

पाली। फालना के धाणदा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के समाज के लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया।

बचपन में बहुत शैतानी करते थे वरुण धवन : माधुरी

Madhuri remembers Varun Dhawan as a notorious kid
Madhuri remembers Varun Dhawan as a notorious kid

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि वरुण धवन बचपन में बहुत शैतानी किया करते थे। माधुरी दीक्षित डांस रियेलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू केन डांस’ में निर्णायक है।

वरुण अपनी आने वाली फिल्म ढिसूम के प्रमोशन के लिये शो में आएये थे। माधुरी दीक्षित का कहना है कि वरुण धवन बचपन में काफी शैतान थे और उनकी फिल्म के सेट पर आकर बहुत डांस किया करते थे।

माधुरी ने कहा वरुण काफी शैतान बच्चे थे। वरुण और उनके भाई मेरी फिल्मों के सेट पर अक्सर आते थे और किसी भी संगीत पर डांस करते रहते थे। मुझे याद है कि मैं वरुण की मां से कहा करती थीं वह अभिनेता बनेंगे और देखिए आज वह एक अभिनेता के तौर पर सामने हैं।

फिल्मों की पाइरेसी चोरी के समान : तापसी पन्नू

taapsee pannu and ali fazal fight piracy
taapsee pannu and ali fazal fight piracy

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि फिल्मों की पाइरेसी चोरी के समान है। तापसी पन्नू का कहना है कि लोगों को फिल्म निर्माण में लगने वाली मेहनत और तकलीफ की कद्र करनी चाहिए। उनका कहना है कि फिल्म की पाइरेसी किसी की संपत्ति की अवैध चोरी के समान है।