Home Blog Page 5787

आजम खां का सेल्फी से इनकार, बोले बहुत बुरी चीज

azam khan denied selfie in varanasi, says bad habit
azam khan denied selfie in varanasi, says bad habit

वाराणसी। उत्तरप्रदेश के काबीना मंत्री मो.आजम खां ने सेल्फी को बुरी आदत बताते हुए कार्यकर्ता को झटक दिया। आजम रविवार को पूरे लाव लश्कर के साथ केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ के पीठाधीश्वर और द्यारिकाधीश पुरी के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे थे।

अविमुक्तेश्वरानन्द से मिलकर बोले आजम, सन्तों पर लाठीचार्ज के लिए मैं दोषी नहीं

azam khan meets swami Avimukteshwaranand in Varanasi
azam khan meets swami Avimukteshwaranand in Varanasi

वाराणसी। सूबे में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और काबीना मंत्री मो.आजम खां रविवार की अपरान्ह पूरे लाव लश्कर के साथ केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ पहुंचे।

Talk to AK : केजरीवाल ने गिनाई अपनी उपलब्धियां, मोदी और जंग को कोसा

Talk to AK : arvind Kejriwal lists out Achievements, attacks modi govt and jung
Talk to AK : arvind Kejriwal lists out Achievements, attacks modi govt and jung

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम ‘Talk to AK’ के तहत जनता के सवालों का जवाब दिए।

सवालों का जवाब देने से पहले उन्होंने करीब 35 मिनट तक दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा दिल्ली सरकार से केंद्र सरकार भारत-पाकिस्तान वाले रिश्ते रखती है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस आम लोगों के लिए नहीं है क्योंकि वह आप विधायकों के पीछे पड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार उनकी ईमानदारी से डरती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्य के मुद्दे पर वो दिल्ली की जनता से राय लेंगे और पूछेंगे कि दिल्ली पुलिस को किसके अंडर में होना चाहिए। इसके अलावा केजरीवाल ने दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली से बाहर दिए जाने वाले विज्ञापनों पर सफाई देते हुए कहा कि दिल्ली से बाहर के लोग भी दिल्ली में हो रहे कामों के बारे में जानना चाहते हैं।

‘टॉक टु एके’ के अगले कार्यक्रम में लोग अपने सुझाव भी दे सकेंगे। रविवार को करीब दो घंटे लंबे कार्यक्रम में दिल्ली समेत केरल, चंडीगढ़, पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछे। कार्यक्रम के अंत में केजरीवाल ने कहा कि महीने-डेढ़ महीने के भीतर ‘टॉक टु एके’ कार्यक्रम के जरिये वह फिर लोगों के बीच आएंगे।

एक सवाल के जवाब में केजरीवाल कहा कि गुजरात दौरे में उन्हें अभूतपूर्व समर्थन मिला। अगर लोग कहेंगे तो आम आदमी पार्टी गुजरात में जरूर चुनाव लड़ेगी।

अपने पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के कामकाज, केंद्र से टकराव, विधायकों की गिरफ्तारी, उनका वेतन बढ़ाने और दिल्ली सरकार के विज्ञापन देने जैसे मुद्दों पर जवाब दिए।

संसद का मानसून सत्र सोमवार से, जीएसटी पर सहमति बनी

monsoon session of parliament from Monday, BJP hopes to pass GST bill
monsoon session of parliament from Monday, BJP hopes to pass GST bill

नई दिल्ली। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें विपक्षी दलों की ओर से भी जीएसटी बिल पर समर्थन देने के सकारात्मक संकेत मिले हैं।

खसरा संख्या 1218 की पी की जांच पूर्ण, एफआईआर के लिए भेजा

khasra number 1218
khasra number 1218

सबगुरु न्यूज-सिरोही। नगर परिषद क्षेत्र के खसरा संख्या 1218 के पट्टे जारी करने की पी की जांच करके एसीबी सिरोही ने इसकी एफआईआर दर्ज करने के लिए जयपुर डीजी कार्यालय भेज दिया है।