
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत में गुरूदत्त को एक ऐसे बहुआयामी कलाकार के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने फिल्म निर्माण-निर्देशन-नृत्य निर्देशन और अभिनय की प्रतिभा से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया।

मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत में गुरूदत्त को एक ऐसे बहुआयामी कलाकार के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने फिल्म निर्माण-निर्देशन-नृत्य निर्देशन और अभिनय की प्रतिभा से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया।

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी रॉकस्टार रणबीर कपूर और बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की फिल्म में आयटम नंबर करती नजर आ सकती है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘सुल्तान’ की अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ नब्बे के दशक के रोमांटिक गीत ‘पहला पहला प्यार है’ पर कपिल शर्मा के शो में डांस करते नजर आएंगे।

मुंबई। दो दशक बाद अभिनेता संजय दत्त ‘खलनायक रिटर्न्स’ में गैंगस्स्टर बल्लू बलराम के तौर पर लौटेेंगे और इसका निर्माण फिल्मकार सुभाष घई करेंगे।

मुंबई। बॉलीवुड में कुमार गौरव का नाम एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने 80 के दशक में लवर ब्वॉय के तौर पर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई।
11 जुलाई 1960 को जन्में मनोज तुली उर्फ कुमार गौरव बचपन के दिनों से ही अपने पिता राजेन्द्र कुमार की तरह अभिनेता बनना चाहते थे। कुमार गौरव ने अपने सिने करियर की शुरूआत अपने पिता की निर्मित वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म लवस्टोरी से की।
इस फिल्म की सफलता के बाद कुमार गौरव ने तेरी कसम, स्टार, लवर्स और रोमांस जैसी फिल्मों में काम किया हालांकि तेरी कसम को छोड़कर सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई।
वर्ष 1985 में कुमार गौरव की एक और सुपरहिट फिल्म नाम प्रदर्शित हुई हालांकि फिल्म की सफलता का श्रेय संजय दत्त को अधिक दिया गया। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म इंद्रजीत में कुमार गौरव को अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला जिसमें उनकी भूमिका कुछ हद तक पसंद की गई।
वर्ष 2002 में प्रदर्शित मल्टीस्टार फिल्म कांटे कुमार गौरव के करियर की अंतिम हिट फिल्म साबित हुई। कुमार गौरव ने सुनील दत्त की पुत्री नम्रता दत्त के साथ विवाह किया है। कुमार गौरव इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं है।