
मुंबई। मोबाइल फोन भी अब अपराधों को बडा कारण बनता जा रहा है। मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में इसी तरह की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज एक मोबाइल खरीदने के लिए 17 साल के युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली 22 साल की तनुश्री का उसके 10 महीने के बच्चे के सामने गला रेत डाला।