Home Blog Page 5844

मैं महंगी लाइफस्टाइल अपने दम पर जीती हूं : निक्की बेला

Nikki Bella luxury lifestyle
Nikki Bella luxury lifestyle

मियामी। डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपरस्टार रेसलर जॉन सीना की गर्लफ्रेंड निक्की बेला ने खुद पर लग रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि वह अपनी महंगी लाइफस्टाइल अपने दम पर जीती हैं और अपने ब्वॉयफ्रेंड से कुछ नहीं लेती हैं। इतना ही नहीं बल्कि अपने बिल खुद भरती हैं।

मनोज तिवारी का केजरीवाल को तीखा जवाब, बताया विदेशी दुश्मन का एजेंट

Manoj Tiwari targets arvind Kejriwal, compare him to ramvriksh yadav
Manoj Tiwari targets arvind Kejriwal, compare him to ramvriksh yadav

नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब उन्ही की भाषा में जवाब दिया है। केजरीवाल द्वारा केंद्र को गुंडा करार देने वाले बयान की पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल भी रामवृक्ष की तरह पूरी संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ हैं।

दिल्ली के खानपुर इलाके में महिला की गला रेत कर हत्या

22 year old woman found dead in neb sarai in south delhi
22 year old woman found dead in neb sarai in south delhi

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली स्थित खानपुर इलाके में एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरती नामक युवती अपनी एक महिला दोस्त के साथ किराए पर रहती थी। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में लगी हुई है।

भारत की बेटी गीता को पनाह देने वाले सत्तार ईदी का निधन

pakistan's legendary abdul sattar edhi dies at 88
pakistan’s legendary abdul sattar edhi dies at 88

कराची/नई दिल्ली। भारत से भटक कर पाकिस्तान पहुंचने वाली भारत की बेटी गीता को पनाह देने वाले मशहूर सत्तार ईदी (88 वर्ष) का शुक्रवार को कराची में निधन हो गया।

ईदी ने ही मूकबधिर गीता को करीब 11-12 साल तक दुश्मन माने जाने वाले मुल्क पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन में पनाह दी थी। अब्दुल सत्तार ईदी और बीवी बेगम बिलकिस ईदी पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष थे।

ईदी फाउंडेशन पाकिस्तान और विश्व के कई देशों में कार्यरत है। पति-पत्नी को सम्मिलित रूप से 1986 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें लेनिन शांति पुरस्कार भी दिया गया है। गिनीज वर्ल्ड बुक के अनुसार ईदी फाउंडेशन के पास संसार की सबसे बड़ी निजी एंबुलेंस सेवा है।

2013 में ईदी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। खराब सेहत की वजह से उनका ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सका। सिंध इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड ट्रांसप्लांटेशन में उनका इलाज चल रहा था। ईदी साहब का जन्म गुजरात के जूनागढ़ जिले के बांटवा गांव में हुआ था। आजादी के बाद हुए बंटवारे में वह परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए।

ईदी साहब की मौत की खबर सुनते ही गीता अवाक रह गई। ईदी साहब की पत्नी बिलकिस बानो का गीता से खास लगाव था। उन्होंने ही बच्ची को गीता नाम दिया और संस्था में उसके लिए एक मंदिर बनवाया।

उन्हीं ने भारत की गीता को भारत को लौटाने की पहल भी की थी। जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की कोशिशों के बाद गीता स्वदेश वापस आई। अभी गीता इंदौर के मूक बधिर संस्थान में डॉ ऊषा पंजाबी के साथ रह रही हैं।

इंदौर में रमा गीता का मन, पढ़ेगी और आगे बढ़ेगी
https://www.sabguru.com/pakistan-returned-deaf-and-mute-girl-geeta-happy-in-indore/

शादी की जिद पर अड़ी किशोरी ने लगाई आग, मां-बेटी की मौत

allahabad : mother and daughter died in Fire over wedding dispute
allahabad : mother and daughter died in Fire over wedding dispute

इलाहाबाद। इलाहाबाद जिले के सोरांव थानान्तर्गत सुजनीपुर गांव में शनिवार की सुबह प्रेमी से शादी के लिए अड़ी किशोरी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी को बचाने के प्रयास में उसकी मां की भी जान चली गई।