
मुंबई। विवादों में रहने वाले बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्या के खिलाफ एक वरिष्ठ महिला पत्रकार से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है।

मुंबई। विवादों में रहने वाले बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्या के खिलाफ एक वरिष्ठ महिला पत्रकार से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है।

जयपुर। पश्चिम रेलवे के मुम्बई मण्डल के विरार-वलसाड रेलखण्ड के वानगांव- दहानू रोड स्टेशन के बीच मालगाडी पटरी से उतर गई। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस मार्ग पर चलने वाली दो गाडियों को रद्द, छह को आशिंक रद्द और एक गाड़ी को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया है।
उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार दुर्घटना के बाद रेलवे के अधिकारी तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
जल्द ही रेलखण्ड को यातायात के लिए सुचारू कर दिया जाएगा। हादसे के चलते पश्चिम रेलवे पर संचालित बान्द्रा टर्मिनस-हिसार एक्सप्रेस को सोमवार और हिसार से बांद्रा जाने वाली गाड़ी को मंगलवार के लिए रद्द कर दिया गया है।
जबकि जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनल, अजमेर-दादर एक्सप्रेस, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस, दादर-अजमेर एक्सप्रेस और बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस को आंशिक रद्द किया गया है। वहीं यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव, उधना एवं सूरत होकर संचालित की जा रही है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रियो डी जनेरियो में शुरू में हो रहे ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करके उन्हे अपनी शुभकामनाएं दीं। अब तक 13 खेलों के लिए 100 खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

भोपाल। 75 उम्र पार बताकर मंत्रीमंड़ल से बाहर किए गए जाने से नाराज चल रहे पूर्व गृहमंत्री बाबुलाल गौर के तेवर नरम हो गए है। 85 साल की उम्र पार कर चुके गौर पार्टी के लिए आज भी पार्टी के लिए मरते दम तक काम करने को तैयार है।

कानपुर। आईआईटी कानपुर में वैसे तो हर वर्ष हजारों छात्र प्रवेश लेते हैं लेकिन नए सत्र में प्रवेश के दौरान उस समय प्रबंधन हैरान रह गया। जब एक शक्ल, एक अक्ल और एक ही ब्रांच में एडमिशन लेने के लिए दो जुडवां भाई पहुंचे।