Home Blog Page 5896

विजय माल्या के निजी जेट विमान की नीलामी विफल

Vijay Mallya's private luxury jet auction fails as bidding amount was low
Vijay Mallya’s private luxury jet auction fails as bidding amount was low

मुंबई। देश से 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज बैंकों से लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या से धन की वसूली का एक और प्रयास विफल हो गया है। माल्या के निजी जेट विमान की नीलामी विफल हो गई है।

उनके जेट विमान की बोली 1.09 करोड़ रुपए ही लग सकी है। यह इस विमान के आरक्षित मूल्य 152 करोड़ रुपए के एक प्रतिशत से भी कम है।

बतादें कि इस विमान की नीलामी कर कर्ज का कुछ हिस्सा वसूलने का निर्णय लिया गया था। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस विमान के लिए आरक्षित मूल्य 152 करोड़ रुपए रखा गया था।

संयुक्त अरब अमीरात की विमानन सपोर्ट कंपनी अल्ना एरो डिस्ट्रिब्यूशनल फाइनेंस होल्डिंग्स ने इसके लिए सिर्फ 1.09 करोड़ रुपए की बोली लगाई। कंपनी ने नीलामी के नियमों के तहत एक करोड़ रुपए की अग्रिम राशि जमा कराई थी।

इस विमान को सेवा कर विभाग ने दिसंबर, 2013 में कुर्क किया था। विभाग को माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस से 800 करोड़ रुपए से अधिक का कर वसूलना है।

ई-नीलामी विभाग के आधिकारिक नीलामीकर्ता एमएसटीसी ने आयोजित की। जेट विमान की नीलामी को आशा के अनुरुप प्रतिसाद न मिलने से एमएसटीसी के आगामी कदम के बारे में पता नहीं चल सका है।

अवैध संबंधों में हुई थी यूपी पुलिस के ट्रेनी सिपाही की हत्या

bulandshahr : trainee police constable hacked to death over Illicit relations
bulandshahr : trainee police constable hacked to death over Illicit relations

बुलंदशहर। सात दिन पहले हुई यूपी पुलिस के ट्रेनी सिपाही की हत्या के रहस्य का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। सिपाही की हत्या के पीछे क्रिकेट मैच के विवाद की वजह फर्जी निकली है। ट्रेनी सिपाही की हत्या अवैध संबंधो के लिए की गयी थी। हत्या में ट्रेनी सिपाही की प्रेमिका, उसका भाई और प्रेमी शामिल है।

ताहिर उल कादिरी की धमकी से पाक में गहरा सकता है राजनीतिक संकट

pakistan news dr tahir ul qadri
pakistan news dr tahir ul qadri

इस्लामबाद। विरोधी पार्टियों की धमकी के चलते ईद के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहरा सकता है।

देश को आतंकियों का ठिकाना नहीं बनने देंगे : शेख हसीना

we will not allow bangladesh to become a safe haven for terrorism : Hasina
we will not allow bangladesh to become a safe haven for terrorism : Hasina

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हाई प्रोफाइल गुलशन इलाके में स्थित रेस्टोरेंट पर शुक्रवार रात को हथियारबंद आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद शुरु हुआ कमांडो ऑपरेशन सफलतापूर्वक खत्म हो गया है।

बांग्लादेश में एक और हिंदू पुजारी पर हमला

another Hindu priest Stabbed in Bangladesh
another Hindu priest Stabbed in Bangladesh

ढाका। बांग्लादेश के सत्खिरा जिले में अज्ञात हमलावरों ने 48 वर्षीय एक हिंदू पुजारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना से एक ही दिन पहले आतंवादियों ने एक हिंदू पुजारी और एक बौद्ध नेता की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी।

बांग्लादेश पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात को सत्खिरा जिले में श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर के पुजारी भाबासिंधु राय पर उस समय मंदिर में हमला किया गया जब वह सो रहे थे।

स्थानीय अखबारों ने पुलिस के हवाले से बताया कि सात से आठ हमलावरों ने पुजारी के घर का दरवाजा खटखटाया। पुजारी ने यह सोचकर दरवाजा खोला कि बाहर रात में पहरा देने वाला गार्ड होगा।

लेकिन हमलावर घर में घुस आए और उन्होंने धारदार हथियारों से उनके सीने एवं पीठ पर हमला किया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल पुजारी की पत्नी समित्रा बोर के हवाले से पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर किसी के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए।

गौरतलब है कि मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष एवं उदारवादी कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हाल में कई हमले हुए हैं।

संदिग्ध इस्लामवादियों ने धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों, समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ताओं और हिंदू, ईसाई एवं मुस्लिम सूफियों एवं शियाओं समेत अल्पसंख्यक धर्मों के अनुयायियों पर हमले किए हैं।