
178 वस्तुओं पर GST दर 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश भंडारी के पुनर्निवाचन पर गतिरोध

संयुक्त राष्ट्र। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश दलवीर भंडारी गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में पांच दौर के मतदान के बाद दोबारा निर्वाचित होने में विफल रहे। अब सोमवार को होने वाले मतदान से ही उनके भाग्य का फैसला होगा।
कुलभूषण जाधव को पत्नी से मिलने की इजाजत : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव पूरी तरह से मानवीय आधार पर अपनी पत्नी से मुलाकात कर सकते हैं। कुलभूषण यादव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में यहां भारतीय उच्चायोग को सूचित कर दिया गया है।
कबीर की शिक्षा समाज के लिए संजीवनी : रामनाथ कोविंद

