जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात चलती कार से अर्द्धनग्न अवस्था में एक महिला को फेंकने का मामला प्रकाश मे आया है।
चलती कार में महिला को मारा पीटा और अर्धनग्न कर सडक पर फेंका
रन फॉर ‘द लिटिल गर्ल‘ में दौडे़ जयपुराईट्स
जयपुर। जयपुर में लगातार बढ़ रही रेप की घटनाओं से नाराज जयपुर शहर के रनिंग, साईकिल ग्रुप और एनजीओ ने गुरुवार अलसुबह रन फॉर ‘द लिटिल गर्ल‘ में दौडकर ‘हैंग द रेपिस्ट‘की मांग उठाई।
‘बलात्कार’ संबंधी बयान पर माफी मांगें सलमान खान : शिवसेना

मुंबई। शिवसेना ने सलमान खान के ‘बलात्कार’ संबंधी बयान पर उनकी कड़ी आलोचना करते हुए निर्देशकों से अपील की कि वे महिलाओं का सम्मान करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार का तब तक बहिष्कार करें, जब तक कि वह अपने इस बयान के लिए ‘बेशर्त माफी’ नहीं मांग लेते हैं।
शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि मैंने सलमान खान से अधिक बेशर्म कोई सिलेब्रिटी नहीं देखी। शुरूआत से ही उनका विनाशकारी स्वभाव रहा है।
वह विलुप्तप्राय जीवों को मारते हैं, फुटपाथ पर लोगों की हत्या करते हैं और अब यह बलात्कार पर बयान। विडबना यह है कि लोग अब भी उन्हें नायक मानते हैं।
गौरतलब है कि सलमान ने कहा था कि फिल्म ‘सुल्तान’ के एक दृश्य की शूटिंग के बाद उन्हें ‘बलात्कार का शिकार बनी महिला’ की तरह महसूस हो रहा था। यह बयान देकर सलमान विवादों में घिर गए हैं और लोग मांग कर रहे हैं कि वह इस बयान पर माफी मांगें।
मनीषा ने कहा कि यह शर्म की बात है कि 50 वर्षीय एक व्यक्ति अपनी गलती स्वीकार नहीं कर सकता और उसके 80 वर्षीय पिता को उसके बचाव में आगे आना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ दल उनका पक्ष ले रहे हैं लेकिन उन्हें आत्मविश्लेषण करना चाहिए। यहां तक कि वह पूरा फिल्म जगत भी आज इस मामले पर चुप है जो उन मामलों पर भी बढ़ चढ़ कर अपने विचार रखता है जिनसे उसका कोई लेना देना नहीं होता।
मनीषा ने कहा कि सलमान को बलात्कार संबंधी अपने बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए क्योंकि लोग उनसे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने वाले सभी निर्देशकों को तब तक उनका बहिष्कार करना चाहिए, जब तक कि वह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांग लेते। लोगों को भी उनकी फिल्म देखना बंद कर देना चाहिए।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत ने सलमान खान की बलात्कार वाली अत्यंत ‘असंवेदनशील’ उपमा की निंदा की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इसके लिए उन्हें निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। शिरिश कुंदर की लघु फिल्म ‘कृति’ की लांचिंग पर जब कंगना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सभी इस बात से सहमत हैं कि यह कहना एक भयावह चीज है.. यह अत्यंत असंवेदनशील है।
इस बीच महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने सलमान के बयान पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने कहा कि सलमान खान जोश में बोलते समय अपने दिमाग का प्रयोग नहीं करते और गलत बयान देते रहते हैं। उनका यह बयान महिलाओं का अपमान है। लेकिन चूंकि उनके पिता, जो कि एक सम्मानजनक हस्ती हैं, ने माफी मांग ली है, इसलिए इस मामले को अब और बढ़ाना नहीं चाहिए।
7.38 करोड़ के हीरे उधार लेकर दो दलाल बंधु फरार
सूरत। कापोद्रा क्षेत्र के दो हीरा कारखानेदारों से बेचने के लिए 7.38 करोड़ रुपए के हीरे उधार लेकर दो दलाल बंधु फरार हो गए। इस संबंध में कारखानेदारों की शिकायत पर कापोद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नारायण सांई यौन उत्पीडऩ मामला : एक और गवाह के बयान दर्ज
सूरत। नारायण सांई यौन उत्पीडऩ मामले में मंगलवार को एक और गवाह के बयान दर्ज किए गए। गवाह ने जहां अभियोजन पक्ष की हकीकतों का समर्थन किया, वहीं बचाव पक्ष ने जिरह के दौरान कई सवाल-जवाब पूछे। मंगलवार से शुरू हुई सुनवाई 25 जून तक चलेगी।