
सिरोही। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अशोक लाहोटी बुधवार को सिरेाही में बैठक लेने के बाद आबूरोड से ट्रेन में जयपुर के लिए बैठे।

सिरोही। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अशोक लाहोटी बुधवार को सिरेाही में बैठक लेने के बाद आबूरोड से ट्रेन में जयपुर के लिए बैठे।

कानपुर। बहुजन समाज पार्टी संस्थापक कांशीराम की मौत के बाद मिशन से जुड़े नेताओं का पार्टी छोड़ने का क्रम अनवरत जारी है। जिससे कहीं न कहीं बसपा कमजोर होती दिख रही है, यह अलग बात है कि मायावती हर नेता के पार्टी छोड़ने के बाद यही कहती है कि अगर पार्टी न छोड़ते तो मैं निकाल देती।

मुंबई। हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लगता है कि इंटरनेट के लिए बनने वाली फिल्में सिनेमा का भविष्य होंगी। अभिनेत्री यहां फिल्मकार शिरीष कुंदर की शॉर्ट फिल्म ‘कृति’ के लांच के मौके पर बात कर रही थीं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को हैरान करती नजर आई है लेकिन फिलहाल वे अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में हैं।
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे स्वीम सूट में नजर आ रही है। इससे पहले भी वे बोल्ड अवतार में नजर आ चुकी हैं लेकिन तब उन्हें एक बात का अफसोस रह गया था।
निमरत ने बताया कि इससे पहले भी मैं गोवा में बिकनी पहनकर समुद्र में नहाने उतरी थी, लेकिन अफसोस किसी ने मेरी फोटो नहीं खींची थी। यहां तक कि किसी ने मुझे नोटिस तक नहीं किया था।
निमरत ने आगे बताया कि इस बार उन्होंने मजाक-मजाक में स्वीम सूट पहना और पानी में उतर गई। निमरत को प्रकृति से बेहद प्यार है।
बता दें कि निमरत इन दिनों कनाडा में हैं और टीवी सीरीज ‘वेवर्ड पाइंस’ की शूटिंग कर रही हैं। निमरत शूटिंग के साथ-साथ प्रकृति का भी आनंद ले रही है जो तस्वीरों से साफ झलक रहा है।
कुछ दिनों पहले ही निमरत ने कनाडा में ही आइस कोल्ड वॉटर में तैरने का आनंद लिया था। निमरत ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
इस साल की शुरूआत में ही निमरत फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में नजर आई थी। फिल्म में वे अक्षय कुमार के आपोजिट नजर आई थी। ‘द लंचबॉक्स’ अभिनेत्री ने इस फिल्म से भी खूब तारीफें बटोरी थी।
देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस में इस समय बेचैनी सा छाई हुई है। इसी बेचैनी के चलते कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व अपने राजनीतिक उत्थान के लिए मंथन करता दिखाई दे रहा है। देश के प्रचार तंत्र ने यह साफ संकेत दे दिया है कि राहुल गांधी कांग्रेस प्रमुख की भूमिका में जल्दी ही आ सकते हैं।