online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की छह टीमों ने बुधवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय में छापा मारा। एसीबी को राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी में होने वाली सशुल्क जांचों में लाखों रुपए गबन की शिकायत मिली थी। जिस पर ब्यूरो दल ने विभिन्न वार्डों एवं सशुल्क रसीदें काटने वाले काउंटरों पर कार्रवाई करते हुए रिकार्ड सीज कर दिया, वहीं ठेकेदार सहित कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
पटना। रमजान के पाक महीने में दिन भर इबादत के बाद शाम के वक्त लजीज खाने का शौक किसे नहीं होगा? रमजान माह के खास मौके का खयाल रखते हुए मशहूर एफएमसीजी कम्पनी जी डी फूड्स का ब्रांड टॉप्स लेकर आए हैं लजीज सेवईयां, क्रीमी कस्टर्ड और तरोताजा कर देने वाली केसर पिस्ता कुल्फी।
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को देश में सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दी दी । इससे सरकार को 5.66 लाख करोड़ आने की उम्मीद है। इस बार सरकार के पास उपलब्ध जितने स्पेक्ट्रम है उसमें से अधिकांश की नीलामी हो जाएगी।
ashok lahoti addressing party districyt office bearer
सिरोही। भाजपा जिला बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पाणिहारी गार्डन में गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व प्रदेश संगठन मंत्री अशोक लाहोटी का मौजूदगी व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि 27 व 28जून को जिला बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड, गजेन्द्रसिंह खिंवसर, डाॅ दिगम्बरसिंह, सुरेन्द्रपाल सिंह टी.टी., अमराराम चैधरी, ओटाराम देवासी व प्रदेश मंत्री अषोक लाहोटी शिरकत करेंगे। जिसमें वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकार्ताओं की समस्याओं को सुना जाएगा व सुझाव लिए जाएंगे।
इस मौके पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ की हड्डी होता है। कार्यकर्ता मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा। जिला बूथ कार्यकर्ता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया जाऐगा।
प्रदेश मंत्री अषोक लाहोटी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में पूरे राजस्थान में जिला बूथ सम्मेलन हो रहे हैं जिसमें कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जा रहे हंै। जिला बूथ सम्मेलन में राजस्थान सरकार के मंत्री समूह के साथ बूथ के कार्यकर्ताओं का सीधा संवाद होगा। उन्होने कहा कि सरकार की जलकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाए।
bjp district president with lahoti
जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी ने जिला बूथ सम्मलेन की तैयारियों के लिए जिला पदाधिकारियों व दसों मंडल अध्यक्षों को बैठक लेने के दिशा-निर्देश दिये। इस बैठक में विधायक जगसीराम कोली, उपप्रमुख कानाराम चैधरी, प्रधान टीपू गरासिया, प्रज्ञा कुंवर, सभापति ताराराम माली, पिण्डवाडा नगर पालिका अध्यक्ष खुष्बु पुरोहित, आबूरोड नगर पालिका अध्यक्ष सुरेष सिंदल, जिला महामंत्री दिनेश बिंदल, मदनसिंह, कालुराम जणवा, पूर्व जिला महामंत्री वीरेन्द्रसिंह चैहान, जिला उपाध्यक्ष मगाराम देवासी, विजय गोठवाल, अशोक पुरोहित, भवानीसिंह, सुनील व्यास, जिला मंत्री हेमलता पुरोहित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा गहलोत, महिला मोर्चा की महामंत्री महालक्ष्मी झा, मांगीलाल रावल, खेमचंद परमार, कांतीलाल पुरोहित, मोहनलाल माली, हिम्मत पुरोहित, जिला कोशाध्यक्ष मुकेश कोठारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, नरपतसिंह राणावत, प्रकाश भाटी, गणपतसिंह देवडा, छगन घांची, राजेन्द्र अग्रवाल, नगाराम देवासी, अशोक रावल, कालुराम चैधरी, मुश्ताक अहमद नागौरी, जिला कार्यालय प्रभारी जुजारसिंह, शंकरसिंह परिहार, महिपालसिंह चारण, नारायणसिंह, चम्पत मेवाडा, हरीश दवे और कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
bjp meeting
-व्यक्तिगत भेंट भी की
भाजपा के जिला व मंडल कार्यकर्ताओं ने मुख्य बैठक के बाद लाहोटी से शिष्टाचार भेंट भी की। कुछ वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी भोजन के समय में उनसे चर्चा करते नजर आए तो कुछ भोजन के बाद। लाहोटी ने इनसे संगठन के संबंध में जानकारी ली और इन्होंने भी कई रचनात्मक सुझाव दिए।